Dr Ammar Rizvi Letter to Elon Musk: उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं ‘ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर डिसआर्मामेंट, वर्ल्ड पीस एंड एनवायरनमेंट’ के अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिजवी ने एलन मस्क को एक विशेष पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से डॉ. रिजवी ने अंतरिक्ष विज्ञान और पुनः उपयोग किए जाने वाले रॉकेट एवं अंतरिक्ष यानों के विकास में मस्क की असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने एलन मस्क से विश्व शांति और पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के महान मानवीय मिशन का नेतृत्व करने की भावपूर्ण अपील की है.
डॉ. अम्मार रिजवी ने अपने पत्र में लिखा है कि एलन मस्क अपने वैश्विक प्रभाव, संसाधनों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का उपयोग मानवता को परमाणु विनाश के खतरे से बचाने के लिए कर सकते हैं. उन्होंने मस्क से कई आग्रह किए हैं.
परमाणु उत्पादन पर रोक: दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों और विशेष रूप से परमाणु हथियार संपन्न देशों के नेताओं को प्रेरित किया जाए कि वे परमाणु हथियारों का निर्माण और उत्पादन तत्काल प्रभाव से बंद करें.
मौजूदा भंडार नष्ट करने की पहल: परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र अपने मौजूदा हथियारों के जखीरे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस, प्रभावी और सत्यापन योग्य कदम उठाएं.
अंतरराष्ट्रीय मंच का निर्माण: विश्व के नेताओं, वैज्ञानिकों, बुद्धिजीवियों और मानवतावादी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाया जाए.
डॉ. अम्मार रिजवी ने आशा व्यक्त की कि एलन मस्क की सबसे बड़ी उपलब्धि केवल मनुष्य को अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना ही नहीं होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में योगदान देना भी होगा. उन्होंने अपने संदेश में कहा:
“आइए, हम अंतरिक्ष की खोज के लिए अंतरिक्ष यान बनाएं, लेकिन साथ ही ऐसी दुनिया का निर्माण भी करें जहां प्रत्येक मनुष्य परमाणु विनाश, भूख और युद्ध के भय से मुक्त होकर सम्मान और शांति के साथ जीवन जी सके.”
वैश्विक स्तर पर बढ़ते सैन्य खर्च और मध्य पूर्व सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. रिजवी ने कहा कि युद्धों का खामियाजा पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को भुगतना पड़ता है, जिसमें गरीब और विकासशील देशों को सर्वाधिक आर्थिक व मानवीय नुकसान उठाना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैंट में AQI 98 कैसे? जानें शिमला जैसी साफ हवा के 6 कारण
उन्होंने रेखांकित किया कि परमाणु हथियारों के निर्माण, रखरखाव और आधुनिकीकरण पर खर्च होने वाले विशाल संसाधनों का उपयोग यदि अस्पतालों, विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक अनुसंधान, गरीबी उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण पर किया जाए, तो दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.
Winter Fashion Tips: सर्दियों में हर बार नई शॉल खरीदने की जरूरत नहीं है. अपनी…
पीएम मोदी 19 नवंबर नई दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI के वार्षिक आम बैठक…
MSME Sector: भारत में एमएसएमई क्षेत्र ने 44 करोड़ से अधिक रोजगार पैदा किए हैं.…
Delhi Cantt AQI 98 News: जहां पूरी दिल्ली प्रदूषण से जूझ रही है, वहीं दिल्ली…
Women Welfare: लखनऊ के नारायणपुर स्थित सिंह गेस्ट हाउस में डॉ. राजकुमार सिंह चौहान के…
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC), पंजाब और अशोका यूनिवर्सिटी के बीच कैंसर…