श्री विजयपुरम (अंडमान-निकोबार): अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के माननीय उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक अत्यंत संवेदनशील और ऐतिहासिक पहल की है. रविवार, 15 नवंबर 2026 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पहाड़गाँव) के सभागार में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. शर्मा शामिल हुए. इस दौरान वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा जनजातीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर स्वास्थ्य एवं जनजातीय कल्याण स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया.
समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय परिवारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अंडमान-निकोबार के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय मरीजों को विशेष या आपातकालीन चिकित्सा परिस्थिति में उपचार के लिए निःशुल्क हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीज के साथ एक परिचारक (सहायक) को भी निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा मिलेगी और इस यात्रा का संपूर्ण व्यय सरकार स्वयं वहन करेगी. उनकी इस संवेदनशील घोषणा से द्वीप समूह के सुदूर जनजातीय परिवारों को समय पर बेहतर इलाज मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है.
‘जल, जंगल और जानवर के बीच संतुलन का प्रतीक है जनजाति समाज’
डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार जनजाति समुदाय को प्रकृति का सबसे बड़ा संरक्षक और पालक मानती है और उनके अधिकारों का किसी भी स्तर पर हनन नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए स्थानीय कौशल, निकोबारी चटाई जैसे जीआई (GI) टैग उत्पादों और पारंपरिक विरासत को विशेष प्रोत्साहन देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (वर्चुअल माध्यम से), सांसद बिष्णु पदा रे तथा मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे.
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…
गुजरात के श्री अंबाजी और पावागढ़ महाकाली आस्था, विरासत और आत्म-चिंतन का अनूठा संगम हैं.…
ICC Cricket Calendar: ICC ने 2035 तक का मेगा क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है.…
छठ महापर्व के विशेष अवसर पर सूर्य उपासना के विभिन्न सांस्कृतिक स्वरूपों की चर्चा की…