श्री विजयपुरम (अंडमान-निकोबार): अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के माननीय उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जनजातीय परिवारों तक पहुंच रहा है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर रविवार, 15 नवंबर 2026 को श्री विजयपुरम स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के शुभारंभ में उपराज्यपाल डॉ. शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
’15 वर्ष की आयु में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले सही मायने में जननायक थे बिरसा मुंडा’
भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मात्र 15 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था और वे सही मायने में देश के महान जननायक थे. डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘पीएम-जनमन’ (PM-JANMAN) और जनजाति जनधन केंद्र जैसी योजनाओं के माध्यम से जनजाति समुदाय की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है. उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि आज अंडमान-निकोबार के जनजातीय बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और सरकारी सेवाओं में भी उनकी भागीदारी निरंतर बढ़ रही है.
समारोह के दौरान उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को ‘आयुष्मान भारत कार्ड’ वितरित किए, जिससे उन्हें ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुरक्षा मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय बच्चों और समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत ने सभी का मन मोह लिया. इस अवसर पर सांसद बिष्णु पदा रे और मुख्य सचिव ज्ञानेश भारती सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…
गुजरात के श्री अंबाजी और पावागढ़ महाकाली आस्था, विरासत और आत्म-चिंतन का अनूठा संगम हैं.…
ICC Cricket Calendar: ICC ने 2035 तक का मेगा क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है.…
छठ महापर्व के विशेष अवसर पर सूर्य उपासना के विभिन्न सांस्कृतिक स्वरूपों की चर्चा की…
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें शादी…