देश

डॉ. हेडगेवार की पुण्यतिथि पर अमित शाह सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘उनका जीवन राष्ट्रभक्ति का अक्षय स्रोत’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. नेताओं ने डॉ. हेडगेवार के राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और समाज को एकजुट करने में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया.

‘अस्पृश्यता मुक्त और संगठित समाज का दिया विजन’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना कर ‘राष्ट्र प्रथम’ और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संस्कार को जन-जन तक पहुंचाया. उन्होंने एक सुरक्षित, समृद्ध और विश्व में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण का दूरदर्शी लक्ष्य रखा था.’

अमित शाह ने आगे कहा कि डॉ. हेडगेवार ने एक ऐसे समाज की परिकल्पना की थी जो अस्पृश्यता (छुआछूत) से मुक्त हो, आत्मविश्वासी हो, स्वदेशी को अपनाने वाला और संगठित हो. यही सोच आज बदलते और प्रगति करते भारत का सबसे बड़ा आधार स्तंभ बनी हुई है. उनका अनुशासित जीवन देश के प्रति अगाध प्रेम का एक ऐसा स्रोत है, जो कभी खत्म नहीं हो सकता.

जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी ने राष्ट्रऋषि के रूप में किया याद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी संघ के आद्य सरसंघचालक को नमन करते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार का पूरा जीवन मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम और त्याग का एक अनुपम उदाहरण है. देश की सांस्कृतिक चेतना को जगाने और युवाओं में देश सेवा का जज्बा भरने के लिए उन्होंने संघ की नींव रखी थी. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें ‘महान राष्ट्रऋषि’ बताते हुए लिखा कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का जो संकल्प उन्होंने लिया था, उसी की बदौलत आज आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बना है.

सीएम मोहन यादव और नितिन नवीन ने भी नमन किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. हेडगेवार ने कोटि-कोटि स्वयंसेवकों के भीतर राष्ट्रीय चरित्र को विकसित करने का पावन काम किया, जो युवाओं को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा. इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सेवा और संस्कार के माध्यम से एक सशक्त और संगठित भारत बनाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा की राह पर आगे बढ़ने की ताकत देते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या पीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं अमित शाह? राज ठाकरे पर बरसे रामदास अठावले

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

3 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

9 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

26 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

40 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago