देश

किशनपुर में आयोजित ‘इन्वायरनमेंट वॉरियर्स 4.0’ में फॉरेस्ट वॉचर्स का होगा सम्मान, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. राजेश्वर सिंह

वन्य जीव संरक्षण और तराई क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘इन्वायरनमेंट वॉरियर्स संस्था’ द्वारा 28 अप्रैल 2025 को ‘इन्वायरनमेंट वॉरियर्स – दि गार्जियंस ऑफ दि ग्रीन 4.0’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम रेंजर्स ऑफिस प्रांगण, कट्टैया किशनपुर में आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

कार्यक्रम के दौरान तराई के विभिन्न स्कूलों से आए 10 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण और वन्य जीवों से जुड़े विषयों पर सवाल-जवाब होंगे.

जंगल के संरक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

इसके अतिरिक्त, जंगलों के संरक्षक माने जाने वाले 30 फॉरेस्ट वॉचर्स का सम्मान किया जाएगा. साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 वन कर्मियों को भी विशेष रूप से अलंकृत किया जाएगा. यह पहल वन विभाग के कार्यों को प्रोत्साहन देने और कर्मियों की हौसलाअफजाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह होंगे, जो स्वयं पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास कार्यों से जुड़े रहे हैं. उनके कर कमलों से फॉरेस्ट वॉचर्स और वन कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

मीडिया संस्थानों से कार्यक्रम की व्यापक कवरेज का आग्रह

डॉ. राजेश्वर सिंह कार्यालय ने मीडिया संस्थानों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की व्यापक कवरेज के लिए अपने प्रतिनिधि या फोटोग्राफर को अवश्य भेजें, ताकि जनता तक पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सके.

‘इन्वायरनमेंट वॉरियर्स’ द्वारा आयोजित यह आयोजन न केवल जागरूकता फैलाने का एक प्रयास है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

2 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

2 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

5 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

21 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

22 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

35 minutes ago