Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार
LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आवाजाही से स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाबलों में भारी दहशत का माहौल है. बाउंड्री वॉल पर बैठे तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा और ट्रैप कैमरे लगाए हैं, हालांकि चालाक तेंदुआ पिंजरे के चारे को छोड़कर पास में ही एक बछड़े का शिकार कर चुका है.
वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीलीभीत में 140 बाघ मित्रों को किया सम्मानित; ₹7 लाख के बीमा और रोजगार की घोषणा
WILDLIFE CONSERVATION INITIATIVE: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में आयोजित 'Environment Warriors' के 10वें वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया. उन्होंने बाघ मित्रों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख मेडिकल बीमा की घोषणा के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्ममेकर सुब्बैया नल्लामुथु द्वारा तराई पर फिल्म निर्माण की जानकारी दी.
वनस्पति जगत के लिए नई सौगात! गुजरात की धरती पर उगी दुर्लभ सफेद फूलों वाली किस्म ‘अल्बा’, जानें क्या है इसकी खासियत
GUJARAT BIODIVERSITY DISCOVERY: गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (गीर फाउंडेशन) के शोधकर्ताओं ने छोटाउदेपुर जिले में नर्मदा कैनाल कमांड एरिया से ‘रुंजिया रिपेंस’ पौधे की एक नई दुर्लभ सफेद फूलों वाली किस्म खोजी है. इसे ‘रुंजिया रिपेंस वैरायटी अल्बा’ नाम दिया गया है.
यूपी के इस गांव में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, तालाब से निकलकर घरों के पास पहुंचे मगरमच्छ; ग्रामीणों ने की ये बड़ी मांग
उत्तर प्रदेश के उरई (एट थाना क्षेत्र) के पिरौना गांव में शुक्रवार रात अचानक तीन मगरमच्छों के घुसने से हड़कंप मच गया.
घर में घुसा 11 फीट लंबा किंग कोबरा, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Korba King Cobra Rescue: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छुईढोड़ा गांव में 11 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुसने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने सफल अभियान चलाकर दुर्लभ सर्प को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया.
स्कूटी की हेडलाइट में छिपा मिला जहरीला कोबरा, वन विभाग ने ऐसे बचाई जान
Haridwar Cobra Rescue: हरिद्वार की वाईपीएस कॉलोनी में एक स्कूटी के अंदर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया. वन विभाग और मैकेनिक की मदद से स्कूटी खोलकर हेडलाइट में छिपे कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.
हरिद्वार का ‘स्नेक हाउस’: पानी की टंकी में दो दर्जन से ज्यादा ‘छोटे मेहमान’, वन विभाग की मुस्तैदी सी निकाले गए बाहर, Video वायरल
हरिद्वार के सराय गांव में एक मकान के पानी के टैंक से 27 सांप के बच्चे मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घर वालों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और स्नेक कैचर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी संपोलो को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
अमरोहा के मुकारमपुर गांव में खेत की तारबंदी में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Amroha leopard rescue: अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के मुकारमपुर गांव में खेत की तारबंदी में एक तेंदुआ फंसा मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभियान जारी है.
अध्यक्ष जी का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’: शहडोल में फिर चर्चा में नपा नेता, वन विभाग की टीम से की ‘दादागिरी’
शहडोल के ब्यौहारी में नगर पालिका अध्यक्ष राजन गुप्ता ने वन विभाग के मुनारा निर्माण कार्य को रुकवाते हुए हंगामा किया. कर्मचारियों से बहस का वीडियो वायरल.
उत्तराखंड में वन भूमि अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; सीजेआई ने कहा- ‘अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, यह चौंकाने वाला है’
उत्तराखंड में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है.





