उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद आज दोपहर 3 बजे अपने सरकारी आवास (01, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ) पर एक अहम प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. प्रेस वार्ता में प्रदेश भर से आए इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रेस वार्ता का मुख्य विषय “राजस्थान सरकार द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी को दी गई मान्यता के अनुरूप उत्तर प्रदेश में भी इस चिकित्सा पद्धति को मान्यता दिलाना” है. डॉ. निषाद इस विषय पर मीडिया को संबोधित करेंगे और प्रदेश सरकार से इसे जल्द लागू करने की अपील करेंगे.
डॉ. निषाद का मानना है कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक सस्ती, सुरक्षित और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जिसे कई राज्यों में पहले से मान्यता मिल चुकी है. अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार भी इस पद्धति को औपचारिक रूप से मान्यता देकर प्रदेश के लाखों लोगों को इसका लाभ दिलाए. इस आयोजन की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी श्री राजीव यादव ने दी.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…