पाकिस्तान द्वारा 8-9 मई की मध्य रात्रि को किए गए हमले को लेकर देश भर में आक्रोश है. इस बीच निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार, 09 मई 2025 को गोरखपुर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पादरी बाजार में प्रेस वार्ता कर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने पाकिस्तान के हमले को कायराना करार देते हुए कहा कि भारत की सेना ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है.
डॉ. निषाद ने कहा, “भारत ने पहले भी ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के ठिकानों को तबाह किया था. भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर कोई हमारे रिहायशी क्षेत्र या सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा तो उसे उसका जवाब मिलेगा.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ये हरकतें यह साफ दिखाती हैं कि उसे आतंकियों से गहरी मोहब्बत है. भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन अगर पाकिस्तान युद्ध थोपना चाहता है तो भारतीय सेना तैयार है.
उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध की याद दिलाते हुए कहा, “तब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर हमने बांग्लादेश बनाया था, अब अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो 2025 का भारत कई टुकड़े करके न केवल पीओके वापस लेगा, बल्कि आतंकिस्तान का खात्मा भी करेगा. मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सशक्त और आत्मनिर्भर बना है.”
डॉ. संजय निषाद ने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दल सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों के समर्थन में हैं और पूरा देश एकजुट है. उन्होंने जनता से भी अपील की कि घबराएं नहीं, सरकार की गाइडलाइंस का पालन करें और बाक़ी सब मा. प्रधानमंत्री मोदी जी पर छोड़ दें. “मोदी है तो मुमकिन है” पर विश्वास रखते हुए हमें धैर्य और एकता बनाए रखनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…