रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 27 मई को दिल्ली स्थित मेटकाफ हाउस में क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (QTRC) का उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने किया. इस केंद्र का उद्देश्य रणनीतिक और रक्षा से जुड़े कार्यों के लिए भारत की स्वदेशी क्वांटम क्षमताओं को मजबूत करना है.
इस उद्घाटन समारोह में डीआरडीओ की महानिदेशक (माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, कंप्यूटेशनल सिस्टम्स एवं साइबर सिस्टम्स) सुमा वरुगीस मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. यह केंद्र उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि के चलते साकार हो पाया. कार्यक्रम में डीजी (रिसोर्स एंड मैनेजमेंट) डॉ. मनु कोरुल्ला, एसएसपीएल और एसएजी के निदेशकगण, वरिष्ठ वैज्ञानिक और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे.
QTRC केंद्र भारत की क्वांटम तकनीक संबंधी शोध और नवाचार को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Padma Awards 2025: पूर्व चीफ जस्टिस जे एस खेहर सहित 139 हस्तियों को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…