Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

DRDO ने दिल्ली में क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर का किया उद्घाटन, रणनीतिक और रक्षा उद्देश्यों के लिए स्वदेशी क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 27 मई को दिल्ली स्थित मेटकाफ हाउस में क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (QTRC) का उद्घाटन किया.

DRDO

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 27 मई को दिल्ली स्थित मेटकाफ हाउस में क्वांटम टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (QTRC) का उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने किया. इस केंद्र का उद्देश्य रणनीतिक और रक्षा से जुड़े कार्यों के लिए भारत की स्वदेशी क्वांटम क्षमताओं को मजबूत करना है.

इस उद्घाटन समारोह में डीआरडीओ की महानिदेशक (माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, कंप्यूटेशनल सिस्टम्स एवं साइबर सिस्टम्स) सुमा वरुगीस मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. यह केंद्र उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि के चलते साकार हो पाया. कार्यक्रम में डीजी (रिसोर्स एंड मैनेजमेंट) डॉ. मनु कोरुल्ला, एसएसपीएल और एसएजी के निदेशकगण, वरिष्ठ वैज्ञानिक और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे.

QTRC केंद्र भारत की क्वांटम तकनीक संबंधी शोध और नवाचार को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: Padma Awards 2025: पूर्व चीफ जस्टिस जे एस खेहर सहित 139 हस्तियों को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital