इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) जनार्दन प्रसाद यादव को एक विवादित प्लॉट का टोटल स्टेशन मेथड से चिन्हांकन करने के लिए कमीश्नर नियुक्त किया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि वे 28 मई को मौके पर जाकर सर्वेक्षण करें और 30 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें.
इससे पूर्व, हाईकोर्ट ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को कमीशन नियुक्त किया था, लेकिन वे चिन्हांकन कराने में असफल रहे. इसके बाद कोर्ट ने जिला जज से नए न्यायिक अधिकारी का नाम मांगा, जिस पर जनार्दन प्रसाद यादव का नाम प्रस्तावित किया गया. कोर्ट ने उन्हें 12 मई के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
कोर्ट ने अधीक्षण अभियंता, सिविल प्रांतीय डिवीजन मऊ, एसपी मऊ और जिलाधिकारी मऊ को निर्देशित किया है कि वे कमीशन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें. साथ ही, कोर्ट ने इस पूरे सर्वेक्षण कार्य की जिम्मेदारी जिला जज मऊ को सौंपी है.
इसी मामले में याची के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करने वाले रानीपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह और दरोगा अख्तर अली ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर माफी मांगी है. उन्होंने बताया कि एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहाना ने पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह और अन्य के खिलाफ की गई पाबंदी की कार्रवाई समाप्त कर दी है.
कोर्ट ने कहा है कि चिन्हांकन का कार्य 12 मई के पूर्व आदेश की शर्तों के अनुसार ही किया जाएगा. न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर की एकल पीठ ने याची पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह की ओर से अधिवक्ता चंद्रकांत त्रिपाठी की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया.
कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि आदेश की प्रति संबंधित सभी अधिकारियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के माध्यम से शीघ्र उपलब्ध कराई जाए. याचिका पर अगली सुनवाई 30 मई को होगी.
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश पुलिस को डिजिटल सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मान
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…