देश

होश न हवास, फिर भी पढ़ाने पहुंच गए मास्टर साहब! शहडोल के सरकारी स्कूल में नशेड़ी शिक्षक का बवाल

अनिल पाण्डेय/शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. ब्यौहारी क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय दलको जागीर में पदस्थ शिक्षक झल्ला कोल शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए.

नशे में टल्ली मास्टर साहब का यह रवैया देखकर स्कूल के मासूम बच्चों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शिक्षक की करतूत का पर्दाफाश कर दिया.

रोज का हो गया है नाटक

स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक झल्ला कोल का रोजाना शराब पीकर स्कूल आना कोई नई बात नहीं है. वे अक्सर नशे में धुत होकर क्लास में पहुंच जाते हैं, जिससे न केवल स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी पूरी तरह चौपट हो रही है.

जब शिक्षक खुद होश में नहीं रहते, तो बच्चों को क्या पढ़ाएंगे? मासूम बच्चों का कहना है कि मास्टर साहब के इस रवैये से उन्हें पढ़ने में काफी दिक्कत आ रही है.

शिकायत के बावजूद बेखबर बना रहा विभाग

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने शिक्षक की इस लापरवाही और हरकतों की सूचना संकुल स्तर के अधिकारियों को कई बार दी. लेकिन हैरानी की बात यह है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नशेड़ी शिक्षक पर कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई.

जिम्मेदारों की इस ढिलाई के कारण शिक्षक के हौसले बुलंद हैं और वे सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

भविष्य के साथ खिलवाड़ पर उठे गंभीर सवाल

शराब के नशे में झूमते शिक्षक का मामला सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लापरवाह शिक्षक पर अब तक गाज क्यों नहीं गिरी?

अब देखने वाली बात होगी कि खबर उजागर होने के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग नींद से जागता है या नहीं और ऐसे शिक्षक पर क्या सख्त कदम उठाता है.

यह भी पढ़ें: शहडोल में तालाब बनी आंगनबाड़ी, पानी से लबालब परिसर में जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे मासूम

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

16 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

30 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

35 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

36 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

47 minutes ago