देश

UP News: होली पर रंग-गुलाल लगाने को लेकर कई इलाकों में चले लाठी-डंडे, अलग-अलग घटनाओं में तीन की हत्या, एक की ससुराल में मौत

UP News: होली के मौके पर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मार-पीट व हत्या की घटनाएं सामने आई हैं. हाथरस में ससुराल में होली खेलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तो वहीं महाराजगंज में गुलाल लगाने पर जमकर लाठी-डंडे चले और युवक की हत्या कर दी गई. दोनों घटनाओं के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं बागपत से भी इसी तरह की घटना सामने आ रही है.

हाथरस में पीट-पीटकर हत्या

यूपी के हाथरस जिले में ससुराल में होली खेलने आये युवक की पीट-पीटकर की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल रहे हैं. इस पूरी घटना में महिलाएं भी लाठी-डंडा लेकर युवक पर वार कर रही हैं. इस घटना में युवक की हत्या के बाद से मौके पर पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला का बताया जा रहा है. वहीं हाथरस में ही एक हुई एक अन्य घटना में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. यह मामला थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के सलेमपुर गांव का बताया जा रहा है.

पढ़ें इसे भी- UP Politics: “बुरा ना मानो, भाजपा आ रही है वापस”, राहुल गांधी बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार

महाराजगंज में गुलाल लगाने को लेकर हुए विवाद में हत्या

महाराजगंज में गुलाल लगाने को लेकर हुए विवाद में 27 वर्षीय एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी गई. घटना श्यामदेवड़ा थाना क्षेत्र के मोहमदा टोला में बुधवार दोपहर हुई. 27 वर्षीय दीपक डांस कर रहा था. इसी दौरान उसने एक युवक पर रंग लगा दिया. इस पर उनके बीच तीखी बहस हो गई. मौके पर जुटे लोगों ने दीपक की पिटाई कर दी. कुछ बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया, लेकिन जब दीपक घर लौट रहा था, तो आरोपी ने रास्ते में उसे रोका और फिर से पीटा. दीपक किसी तरह घर पहुंचा और सो गया. जब वह कई घंटे तक नहीं उठा तो परिजन चिंतित हुए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है.

बागपत में होली पर शराब पीने के दौरान युवक को मारा चाकू

बागपत में होली के मौके पर बड़ौत क्षेत्र में शराब पी रहे लोगों के बीच कहासुनी में एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई. बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर शाम बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में कुछ लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इस दौरान उनमें शामिल दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई और एक युवक ने विक्की (22) नामक नौजवान की चाकू मार कर हत्या कर दी गई. मृतक विक्की (22) हिलवाड़ी गांव का रहने वाला था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

1 hour ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

1 hour ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago