खेल

20 चौके 5 छक्के… Jason Roy का PSL में आया तूफान, शतक जड़कर अकेले 241 का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

Jason Roy Hits 145 Off 63: क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने बुधवार को पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के खिलाफ 241 रनों के लक्ष्य का पीछा किया. बाबर आजम के 65 गेंदों में 115 रन की मदद से जाल्मी ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 240 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. पहले हाफ में ऐसा लग रहा था कि ग्लैडिएटर्स के लिए खेल खत्म हो गया है, लेकिन फिर जेसन रॉय ने कमान संभाली. दाएं हाथ के इंग्लैंड के बल्लेबाज ने विरोधी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए केवल 63 गेंदों पर नाबाद 145 रन बनाए.

उनकी पारी में 20 चौके और 5 छक्के लगे और ग्लैडिएटर्स ने टी20 क्रिकेट इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक 10 गेंद शेष रहते पूरा किया. मार्टिन गप्टिल के साथ ओपनिंग करने उतरे रॉय ने विरोधी गेंदबाजों को संभलने का मौका दिया. गप्टिल ने भी 8 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली, लेकिन रॉय पूरी पारी में हावी रहे.

यहां देखें जेसन रॉय का नाबाद शतक:

 

 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पीएम मोदी की क्रिकेट डिप्लोमेसी, अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे

63 गेंद खेलकर खत्म कर दिया मैच

ग्लेडियेटर्स की टीम 18.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही. लेकिन रॉय ने अपनी पारी में केवल 63 गेंद खेले और 145 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच को खत्म कर दिया. रॉय की पारी के दम पर ही ग्लेडियेटर्स की टीम 18.2 ओवर में मैच को खत्म करने में सफल रही. रॉय की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. इससे पहले पेशावर के लिए कप्तान बाबर आजम ने बेहतरीन पारी खेली और नाबाद 115 रन (65 गेंद, 15 चौके, 3 छक्के) बनाए. इस मैच में कुल 483 रन बने, जो PSL में नया रिकॉर्ड भी बन गया.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने बुधवार को पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाया. 32 वर्षीय ने पेशावर जाल्मी के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 145 रनों की पारी खेली. रॉय ने अपनी पारी में 20 चौके और 5 छक्के लगाए. पिछला रिकॉर्ड कॉलिन इनग्राम के पास था, जिन्होंने 2019 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ कराची किंग्स के लिए 127 * (59) रन बनाए थे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अब आसान नहीं होगा कैंची धाम, क्या हैं बाबा नीम करौली के दर्शन के 10 नए नियम?

Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…

5 minutes ago

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

47 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

1 hour ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

1 hour ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

2 hours ago