देश

डूंगरपुर पुलिस की फुर्ती: 6 घंटे में चित्तौड़गढ़ से मासूम बरामद, मानवता की मिसाल

रिपोर्ट- नतांश


Dungarpur Police Rescue Child: सागवाड़ा पुलिस ने तेज़ी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को महज़ 6 घंटे में सुरक्षित बरामद कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस कार्रवाई ने न सिर्फ परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई, बल्कि इलाके में पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत किया है.

9 अप्रैल 2026 को सागवाड़ा थाने में सूचना मिली कि रुद्र प्रयाग सोसायटी निवासी जयशंकर शर्मा का बेटा कल्पेश लापता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर तुरंत विशेष टीमों का गठन किया गया.

सीसीटीवी फुटेज से लोकेशन हुआ ट्रेस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बच्चे की लोकेशन ट्रेस की, जिसमें वह टेम्पो से बस स्टैंड की ओर जाता दिखा. इसके बाद रोडवेज और टेम्पो व्हाट्सएप ग्रुप्स में अलर्ट जारी किया गया. इसी दौरान सूचना मिली कि बच्चा बांसवाड़ा-जयपुर रोडवेज बस में सवार है.

पुलिस ने पीछा कर बच्चे को किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा कर चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में बस को रुकवाया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. बच्चे को सुरक्षित देख परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े.

ये भी पढ़ें- भगवान के दर पर अनंत अंबानी ने खोल दिया खजाना, राजराजेश्वरम और गुरुवायुर मंदिर को दिया करोड़ों का दान

यह पूरा अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी पारस मल (आरपीएस) और मनीष खोईवाल की टीम ने अंजाम दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago