देश

Delhi-NCR में आंधी-तूफान का कहर, एक की मौत, फ्लाइट्स डायवर्ट, मेट्रो सर्विस प्रभावित

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी. धूल भरी तेज हवाओं के कारण दृश्यता में भारी गिरावट आई, जिससे यातायात और सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित हुईं. अंधड़ में पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई.

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित, 15 विमान डायवर्ट

संवाददाता ने बताया कि आंधी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं. रात 9 बजे तक कुल 15 फ्लाइट्स को अन्य एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा. दृश्यता कम होने और तेज हवाओं के कारण विमानों की लैंडिंग एवं टेकऑफ में परेशानी हुई.

दिल्ली मेट्रो पर असर, यात्रियों को करना पड़ा वेट

ओवरग्राउंड मेट्रो रूट्स पर एहतियात के तौर पर मेट्रो ट्रेनों की गति को कम कर दिया गया, जिससे कई स्टेशनों पर ट्रेनें देर से पहुंचीं. यात्रियों को प्लेटफॉर्म्स पर लंबा इंतजार करना पड़ा और कई स्थानों पर भीड़ भी देखी गई.

पेड़ और मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गईं सड़कें

दिल्ली के मंडी हाउस, दिल्ली गेट जैसे प्रमुख इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. एक बाइक पर पेड़ गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान हुआ. कई स्थानों पर उड़ते मलबे और धूल के कारण सड़कें और इमारतें आंशिक रूप से ढक गईं, जिससे आम जन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

IMD की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटे में दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में तेज आंधी, बिजली और बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. विभाग ने लोगों को खुले में न निकलने और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है. साथ ही यह भी बताया गया कि खराब मौसम से फसलों और बागानों को भी नुकसान पहुंच सकता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago