मनोरंजन

एक्टर से शेफ बने गौरव खन्ना ने जीता ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का खिताब, एक्टिंग के बाद अब कुकिंग में भी साबित की बादशाहत

मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का खिताब जीत लिया है. इस रोमांचक सफर में उन्होंने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि जजों को भी बार-बार हैरान किया. पूरे सीजन में गौरव ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया. उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें शेफ रणवीर ब्रार के ‘लीजेंडरी नाइफ’ का हकदार बना दिया, जिसे केवल गिने-चुने कंटेस्टेंट्स को ही मिलता है.

गौरव ने क्या कहा?

जीत के बाद गौरव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतना किसी सपने के पूरे होने जैसा है. ये शो मेरे लिए एकदम नया अनुभव था, जो मुझे मेरी एक्टिंग की दुनिया से बाहर लाया. इतने महान शेफ्स के सामने खाना बनाना अपने आप में बहुत बड़ी बात है. शेफ विकास खन्ना और रणवीर ब्रार जैसे लीजेंड्स ने हमें हर दिन नई चुनौती दी और लगातार मोटिवेट किया. और फराह खान की ऊर्जा और हौसला तो इस सफर की जान रही.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं यह ट्रॉफी उन सभी के नाम करता हूं जिन्हें कभी नाकाम कहा गया, लेकिन जिन्होंने हार नहीं मानी. यह जीत मेरी नहीं, हम सबकी है. शो के सभी कंटेस्टेंट्स ने शानदार काम किया और मुझे हर दिन प्रेरित किया. दर्शकों का जो प्यार और साथ मुझे मिला, वह मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत बना.”

जजों ने क्या कहा?

शो के जज शेफ विकास खन्ना ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा, “शुरुआत में मुझे लगा था कि गौरव की आत्मविश्वास थोड़ी ज्यादा है, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने साबित कर दिया कि वो हर चुनौती के लिए तैयार हैं. उनकी ग्रोथ वाकई प्रेरणादायक रही है.”

वहीं, शेफ रणवीर ब्रार ने कहा, “गौरव ने न सिर्फ किचन में कमाल किया, बल्कि हर बार कुछ नया सोचकर, दिल से बनाया. उनकी जिद, उनका जुनून और सीखने की लगन उन्हें सबसे अलग बनाती है. उन्होंने इस जीत को पूरी तरह से डिज़र्व किया है.”


ये भी पढ़ें- Chaava OTT Release: इस ऑटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई विक्की कौशल की ‘छावा’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago