देश

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

Congress Meeting For DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों (DUSU Election Result 2026) ने कांग्रेस और उसके छात्र संगठन NSUI की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. चुनाव में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने के बाद पार्टी के भीतर अब इसकी गंभीर समीक्षा शुरू हो गई है. इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक हाईलेवल बैठक की, जिसमें DUSU चुनाव के नतीजों और संगठन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, NSUI के प्रभारी कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ (Vinod Jakhar) शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी ने चुनावी नतीजों को लेकर सीधे सवाल किए. उन्होंने पूछा कि जब पार्टी अध्यक्ष पद की सीट जीतने के काफी करीब थी, तो आखिर अंतिम नतीजे उम्मीद के मुताबिक क्यों नहीं आए.

कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ से मांगा गया जवाब

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने चुनाव प्रबंधन, उम्मीदवारों के चयन और जमीनी रणनीति से जुड़े पहलुओं पर दोनों नेताओं से जवाब मांगा. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि युवाओं और खासकर Gen-Z के बीच राजनीतिक मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ रही है, ऐसे समय में दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे बड़े छात्र चुनाव में संगठन की रणनीति पर सवाल उठना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण विषय माना गया.

बैठक में चुनाव प्रचार के दौरान सामने आई कमियों और बूथ स्तर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. नेतृत्व की ओर से यह संकेत दिया गया कि चुनावी जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों की भूमिका की समीक्षा जरूरी है.

टिकट वितरण पर भी उठे सवाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी टिकट वितरण और उम्मीदवारों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए. बताया जा रहा है कि उन्होंने कन्हैया कुमार से पूछा कि जब पैनल के उम्मीदवारों की जीत की जिम्मेदारी चुनाव से पहले ली गई थी, तो परिणाम पार्टी की उम्मीदों से अलग क्यों रहे.

अब दोनों नेताओं से विस्तृत रिपोर्ट और चुनावी रणनीति को लेकर जवाब मांगा गया है. इससे आने वाले समय में NSUI के कामकाज और छात्र राजनीति की रणनीति में बदलाव की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है.


ये भी पढ़ें: ‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़


ABVP ने जीती तीन सीटें, NSUI का खाता नहीं खुला

DUSU चुनाव 2026 के नतीजे 19 सितंबर को घोषित हुए थे. मतदान 18 सितंबर को हुआ था. केंद्रीय पैनल के चार पदों में से तीन पर ABVP के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि NSUI कोई सीट नहीं जीत सकी.

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को हराया. सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे. वहीं उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता. अब कांग्रेस नेतृत्व की नजर इस समीक्षा के बाद होने वाले संगठनात्मक बदलावों पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

28 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

51 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago