देश

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में मानसून की विदाई से पहले देशभर में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा बुलेटिन के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का हाई अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार से लेकर राजस्थान, बंगाल और पहाड़ी राज्यों तक लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है.

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिज़ाज(Delhi Weather Update)

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा.

हालांकि, 1 से 3 अक्टूबर के बीच आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा और तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है.

बंगाल की खाड़ी में बना नया लो-प्रेशर(Weather Update September 2026)

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के त्योहार से ठीक पहले मौसमी आफत मंडरा रही है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने नए निम्न दबाव (Low Pressure Area) के कारण राज्य के कई जिलों में 4 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. हालांकि इस सिस्टम का सीधा प्रभाव थोड़ा कम रहेगा, लेकिन तटीय और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से पूजा की तैयारियों में खलल पड़ सकता है.

यूपी और बिहार में आंधी-बिजली का अलर्ट

उत्तर प्रदेश: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में पिछले 3-4 दिनों से बारिश का दौर जारी है. आज भी राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

बिहार: बिहार में भी बादलों का डेरा जमा हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में 1 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश के साथ-साथ तेज आंधी और बिजली कड़कने की संभावना बनी रहेगी.

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम का मिज़ाज बिगड़ा हुआ है. मंगलवार सुबह से ही जयपुर, अजमेर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, हालांकि हफ्ते के बाकी दिनों में बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है.

पहाड़ों से मैदानों तक अलर्ट जारी

अत्यंत भारी बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मध्यम से भारी बारिश: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और कर्नाटक.

हल्की से मध्यम बारिश: राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

5 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

43 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

1 hour ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

3 hours ago