देश

Haryana में फिर से हिली धरती, रोहतक में 3.3 की तीव्रता का भूकंप

पिछले आठ दिनों में हरियाणा (Haryana) के रोहतक और झज्जर में चार बार धरती कांपी है. भूकंप (Earthquake) का सबसे ताज़ा झटका बुधवार (Wednesday) देर रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का रहा, जिसका केंद्र रोहतक (Rohtak) से महज़ 17 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर गहराई में था. खेरी सांपला और खरखौदा जैसे कस्बों के लोगों ने 2 से 5 सेकंड तक कंपन (Vibrations) महसूस किया था. रात को नींद में डूबे लोग डर से बाहर निकल आए, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई नुकसान दर्ज नहीं किया गया.

कब-कब महसूस किए गए भूंकप के झटके

11 जुलाई को झज्जर में 3.7 तीव्रता का झटका आया था, जबकि उससे एक दिन पहले यानी 10 जुलाई को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में रोहतक के 40 किलोमीटर दायरे में रिक्टर स्केल पर 2.5 से ज्यादा तीव्रता वाले चार झटके दर्ज किए गए हैं. 10 जुलाई को झज्जर में दो मिनट के भीतर दो भूकंप हुए. इसमें पहला झटका 9 बजकर 04 मिनट और दूसरा झटका 9 बजकर 06 बजे मिनट पर दर्ज किए गए हैं.

विशेषज्ञों का क्या मानना है ?

17 फरवरी को भी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 4.0 तीव्रता वाला भूकंप आया था. ये दिल्ली से सिर्फ 9 किलोमीटर दूर धौला कुआं के पास केंद्रित था. विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर हाई डैमेज रिस्क ज़ोन यानी भूकंपीय ज़ोन IV में आता है, जहां मध्यम से तीव्र भूकंपों की संभावना रहती है. लगातार आ रहे इन भूकंपों ने लोगों में बेचैनी और अनिश्चितता पैदा कर दी है.

भूकंप क्यों आता है ?

भूकंप तब आता है जब धरती की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं या खिसकती हैं. ये प्लेटें हर वक्त हलचल में रहती हैं और जब इनमें जोर का तनाव बनता है तो वह अचानक टूटता है. जिससे धरती कांप उठती है. धरती के अंदर इसी हलचल को भूकंप कहते हैं. इसका असर ज़मीन पर तेज़ कंपन के रूप में दिखता है. कभी-कभी ये इतने हल्के होते हैं कि महसूस भी नहीं होते तो वहीं कभी-कभी बहुत ज़्यादा नुकसान कर देते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

1 minute ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

20 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

24 minutes ago