दुनिया

स्वेदा में फट रहा है जंग का बारूद, Israel ने बनाया Syria को निशाना

मिडिल ईस्ट (Middle East) में जंग की तपिश और तेज़ हो गई है. इजरायल (Israeli) ने अब सीरिया (Syria) पर हमला बोल दिया है. दमिश्क (Damascus) में सोमवार को इजरायली एयरफोर्स (Israeli Air force) ने रक्षा मंत्रालय समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया. जिससे शहर में जोरदार धमाके हुए और आसमान धुएं से भर गया. लोगों में खौफ फैल गया. इससे पहले इजरायली रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी थी कि अब दर्दनाक प्रहार होंगे.

हमले के पीछे का वजह

हमले की वजह है सीरिया के स्वेइदा शहर में ड्रूज समुदाय और सरकार की सेना के बीच खून-खराबा. चार दिन से यहां हिंसक झड़पें चल रही हैं. सैकड़ों लोग मारे गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीरियाई सेना ने भी ड्रूज समुदाय पर हमला किया है. यही वजह है कि इजराइल अब खुले तौर पर ड्रूजों की सुरक्षा में उतर आया है.

इजरायल ने क्या कहा ?

इजरायल का कहना है कि अगर सीरियाई सेना ने ड्रूज पर हमले जारी रखे तो वह शासन बलों को तहस-नहस कर देगा. कई बार धमकी देने के बाद अब इजरायल ने सीधा एक्शन ले लिया है. अमेरिका ने भी हिंसा की निंदा की है और सभी पक्षों से बातचीत की अपील की है.

ड्रूज कौन हैं ?

अब समझते हैं कि ड्रूज समुदाय कौन है? ड्रूज समुदाय की शुरुआत 11वीं सदी में मिस्र से हुई थी. ये लोग इस्लाम या यहूदी धर्म को नहीं मानते, बल्कि एक अलग धार्मिक विचारधारा में विश्वास रखते हैं. जिसमें हिंदू और बौद्ध विचार भी शामिल हैं. दुनिया में करीब 10 लाख ड्रूज हैं. जिनमें से 7 लाख सीरिया में रहते हैं इसमें से ज्यादा लोग स्वेइदा शहर में रहते हैं. इजरायल में भी करीब एक लाख 5 हजार ड्रूज हैं जो इजरायली सेना में भी काम करते हैं.

अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने का वादा ?

हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. सीरिया की सरकार कह रही है कि वह अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देगी, लेकिन जमीनी सच्चाई डरावनी है. अब देखना है कि इजराइल आगे कितना आक्रामक होता है. क्या स्वेदा एक नए युद्ध का केंद्र बन जाएगा ?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

16 minutes ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

45 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

48 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

50 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

1 hour ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

1 hour ago