देश

EaseMyTrip ने फुजैरा से दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू कीं चार्टर फ्लाइट्स, भारतीयों की सुरक्षित वापसी का इंतजाम

EaseMyTrip भारतीयों को सुरक्षित घर लाने के लिए खास चार्टर फ्लाइट्स चला रहा है. 3 मार्च को फुजैरा से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें तय की गई हैं. इन फ्लाइट्स का प्रस्थान शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच होगा.

सीटें सीमित, जल्दी करें बुकिंग

इन फ्लाइट्स में सीटें बहुत कम हैं और बुकिंग की पुष्टि ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी. जो लोग तुरंत भारत लौटना चाहते हैं, उन्हें तुरंत संपर्क करना चाहिए.

संपर्क के लिए नंबर

भारत लौटने की कोशिश कर रहे लोग या उनके परिचित +971 50 526 4083, +971 52 375 8896 इस नंबरों पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं.

भारतीयों के साथ खड़े रहना

EaseMyTrip का कहना है कि ऐसे समय में अपने लोगों के साथ खड़ा होना सबसे अहम है. इसी सोच के साथ कंपनी ने यह कदम उठाया है ताकि भारतीय सुरक्षित घर लौट सकें.

कंपनी की कहानी

EaseMyTrip की शुरुआत 2008 में निशांत पिट्टी ने अपने भाइयों रिकांत और प्रशांत पिट्टी के साथ की थी. बिना किसी बाहरी फंडिंग के उन्होंने कंपनी को भारत की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी बनाया. 2021 में कंपनी ने आईपीओ लॉन्च किया और यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया. निशांत फिल्म प्रोडक्शन में भी काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें-US Israel Iran Conflict: ओमान से भारतीयों को वापस लाएगी EaseMyTrip, चेयरमैन निशांत पिट्टी ने शुरू कराईं चार्टर फ्लाइट्स

मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए राहत

EaseMyTrip ने व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है, जहां फंसे भारतीय मदद मांग सकते हैं. निशांत पिट्टी ने कहा कि जरूरतमंद लोग इस चैनल को जॉइन करें और मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. ऑनलाइन फॉर्म भरने पर टीम उनसे संपर्क करेगी. मस्कट एयरपोर्ट अभी काम कर रहा है और वहां से फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, जिससे भारतीयों को राहत मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago