लाइफस्टाइल

होली के जिद्दी रंग छुड़ाने के लिए न करें स्किन को ‘टॉर्चर’! इन 4 चीजों से मिनटों में छुटेगा कलर

Holi 2026: होली का दिन मस्ती, गुजिया और रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन त्योहार की असली चुनौती तब शुरू होती है जब शाम को घर लौटते हैं. वो पक्के केमिकल वाले रंग जो सुबह चेहरे पर गुलाल की तरह चमक रहे थे, शाम तक त्वचा के रोम-रोम में समा जाते हैं. फिर शुरू होता है उन्हें छुड़ाने का ‘जंग’, जिसमें लोग घंटों रगड़ते हैं, साबुन बदलते हैं और आखिर में त्वचा लाल, रूखी और बेजान हो जाती है.

लेकिन दोस्तों, रंगों को छुड़ाने के लिए अपनी स्किन को ‘टॉर्चर’ करने की जरूरत बिल्कुल नहीं है. अगर आप भी होली के जिद्दी रंगों से परेशान हैं, तो आज मैं आपको कुछ ऐसे देसी और असरदार नुस्खे बताऊंगा जो आपकी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए रंग भी हटा देंगे और उसका कुदरती निखार भी लौटा देंगे.

नारियल का तेल: ‘सीक्रेट वेपन’

होली खेलने जाने से पहले नारियल तेल लगाना तो हम सब जानते हैं, लेकिन रंग छुड़ाने के लिए भी इसका जादू कम नहीं है. रंग हटाने के लिए सबसे पहले त्वचा पर थोड़ा नारियल तेल मलें, इससे रंग की पकड़ ढीली हो जाती है. इसके बाद 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नारियल तेल और थोड़ा सा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इसे शरीर पर उबटन की तरह लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें. ये न सिर्फ रंग को बाहर खींच लेगा, बल्कि दूध की वजह से स्किन को डीप मॉइश्चर भी मिलेगा.

दही-नींबू का कमाल

अगर रंग ज्यादा गहरा है, तो दही और नींबू का कॉम्बिनेशन बेस्ट है. दही में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को हटाने में माहिर है, और नींबू एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है. बस 3 चम्मच दही में आधा नींबू निचोड़ें और इस पैक को रंग वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से नहा लें, आप खुद महसूस करेंगे कि स्किन कितनी फ्रेश लग रही है.

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

जिन लोगों की स्किन ऑयली है या जिन्हें एलर्जी की समस्या है, उनके लिए मुल्तानी मिट्टी किसी वरदान से कम नहीं. 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. ये पेस्ट त्वचा की गहराई से गंदगी और रंगों के कैमिकल्स को सोख लेता है. इसे चेहरे पर तब तक रहने दें जब तक कि यह हल्का सूख न जाए, फिर हल्के हाथों से छुड़ाते हुए चेहरा धो लें.

क्या न करें?

अक्सर लोग जोश में आकर बहुत गर्म पानी से नहाने लगते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती है. गर्म पानी से रंग और पक्का हो जाता है. हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें. साथ ही, बहुत ज्यादा साबुन या बाजार के हार्ड स्क्रब्स से अपनी त्वचा को रगड़ने की कोशिश न करें, वरना एलर्जी और जलन हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR का प्रदूषण गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए बड़ा खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

4 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

4 hours ago