Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

EaseMyTrip ने फुजैरा से दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू कीं चार्टर फ्लाइट्स, भारतीयों की सुरक्षित वापसी का इंतजाम

EaseMyTrip भारतीयों को सुरक्षित घर लाने के लिए 3 मार्च को फुजैरा से दिल्ली और मुंबई के लिए खास चार्टर फ्लाइट्स चला रहा है. सीटें सीमित हैं और बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी. कंपनी ने व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया है ताकि मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय मदद पा सकें.

EaseMyTrip भारतीयों को सुरक्षित घर लाने के लिए खास चार्टर फ्लाइट्स चला रहा है. 3 मार्च को फुजैरा से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें तय की गई हैं. इन फ्लाइट्स का प्रस्थान शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच होगा.

सीटें सीमित, जल्दी करें बुकिंग

इन फ्लाइट्स में सीटें बहुत कम हैं और बुकिंग की पुष्टि ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी. जो लोग तुरंत भारत लौटना चाहते हैं, उन्हें तुरंत संपर्क करना चाहिए.

संपर्क के लिए नंबर

भारत लौटने की कोशिश कर रहे लोग या उनके परिचित +971 50 526 4083, +971 52 375 8896 इस नंबरों पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं.

भारतीयों के साथ खड़े रहना

EaseMyTrip का कहना है कि ऐसे समय में अपने लोगों के साथ खड़ा होना सबसे अहम है. इसी सोच के साथ कंपनी ने यह कदम उठाया है ताकि भारतीय सुरक्षित घर लौट सकें.

कंपनी की कहानी

EaseMyTrip की शुरुआत 2008 में निशांत पिट्टी ने अपने भाइयों रिकांत और प्रशांत पिट्टी के साथ की थी. बिना किसी बाहरी फंडिंग के उन्होंने कंपनी को भारत की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी बनाया. 2021 में कंपनी ने आईपीओ लॉन्च किया और यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया. निशांत फिल्म प्रोडक्शन में भी काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें-US Israel Iran Conflict: ओमान से भारतीयों को वापस लाएगी EaseMyTrip, चेयरमैन निशांत पिट्टी ने शुरू कराईं चार्टर फ्लाइट्स

मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए राहत

EaseMyTrip ने व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है, जहां फंसे भारतीय मदद मांग सकते हैं. निशांत पिट्टी ने कहा कि जरूरतमंद लोग इस चैनल को जॉइन करें और मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. ऑनलाइन फॉर्म भरने पर टीम उनसे संपर्क करेगी. मस्कट एयरपोर्ट अभी काम कर रहा है और वहां से फ्लाइट्स उपलब्ध हैं, जिससे भारतीयों को राहत मिलेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital