अमेरिका-इजरायल और ईरान के सैन्य टकराव की वजह से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ गए हैं. वहां हमलों के कारण हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं, ऐसे में भारतीयों की वापसी कराने के लिए भारतीय कंपनी ईज़मायट्रिप ने बड़ी घोषणा की है. ईज़मायट्रिप के फाउंडर और चेयरमैन निशांत पिट्टी ने कहा- हम ओमान से चार्टर फ्लाइट्स के जरिए लोगों को भारत लाएंगे.
चार्टर फ्लाइट्स से सुरक्षित वापसी
निशांत पिट्टी ने एक्स पर पोस्ट किया कि कंपनी ओमान से भारत के लिए चार्टर फ्लाइट्स की योजना बना रही है. उन्होंने कहा, “हम फिलहाल ओमान से भारत के लिए चार्टर फ्लाइट्स प्लान कर रहे हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आसानी से घर पहुंचाया जा सके.” कंपनी मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की पूरी मदद कर रही है.
Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7XLhsAu3aFwMBxHu1j
दुबई से ओमान रूट पर पहले से मदद
इससे पहले ईज़मायट्रिप ने दुबई से ओमान पहुंचने के तीन स्पेशल ऑप्शन दिए थे. पहला बस से मुस्कट पहुंचना 999 एईडी में. दूसरा बस ट्रांसफर के साथ एक रात 5-स्टार होटल में रहना 1499 एईडी में. तीसरा दुबई से मुस्कट होते हुए मुंबई फ्लाइट 3999 एईडी में. सीटें सीमित हैं और जल्दी भर रही हैं. अब चार्टर फ्लाइट्स से ज्यादा लोगों को आसानी होगी.
इस लिंक पर क्लिक कर डिटेल्स देखें: https://forms.gle/9yXA1v2TMsUegwbQ9
Urgent Return Travel Options:
1. Dubai → Oman
Bus transfer from Dubai to Oman City or Airport
Fare: 999 AED
2. Dubai → Oman (With Stay & Support)
Bus transfer from Dubai to Oman City or Airport
1 night stay in a 5 star hotel
On-ground coordination support
Fare: 1499 AED
3. Dubai → Mumbai (Via Muscat)
Dubai to Muscat transfer
1 night stay at 5 star hotel
Flight from Muscat to Mumbai
Fare: 3999 AED
भारत की प्रमुख ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip
निशांत पिट्टी ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर और चेयरमैन हैं. उन्होंने 2008 में अपने भाइयों रिकांत और प्रशांत पिट्टी के साथ कंपनी शुरू की. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले निशांत ने कंपनी को बिना किसी बाहर के फंडिंग के बहुत बड़ा बनाया. ईज़मायट्रिप आज भारत की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है. उन्होंने कंपनी को यूनिकॉर्न बनाया और 2021 में आईपीओ भी लॉन्च किया. निशांत फिल्म प्रोडक्शन में भी काम कर चुके हैं.

मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए सहायता
EaseMyTrip ने व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है, जहां फंसे लोग मदद मांग सकते हैं. निशांत पिट्टी ने कहा कि जरूरतमंद लोग इस चैनल को जॉइन करें और मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें. ऑनलाइन फॉर्म भरने पर टीम संपर्क करेगी. यह कदम भारतीयों के लिए बड़ी राहत है क्योंकि मस्कट एयरपोर्ट अभी काम कर रहा है और वहां से फ्लाइट्स चल रही हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





