देश

स्टॉक हेरफेर मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: डेबॉक इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त

जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जयपुर ज़ोनल ऑफिस ने 4 जुलाई 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के जयपुर और कोटा जिलों में स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की (ED Raid).

यह कार्रवाई डेबॉक इंडस्ट्रीज लिमिटेड (DIL) के शेयर मूल्य में हेरफेर के मामले में की गई, जो एक एनएसई में सूचीबद्ध कंपनी है. ईडी ने यह छापेमारी कंपनी के चेयरमैन मुकेश महावर उर्फ मुकेश मनवीर सिंह और उनके सहयोगियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों पर की.

ईडी को छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है. इसमें संपत्तियों में निवेश से संबंधित दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल डिवाइस, 78 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और चार लग्ज़री गाड़ियां जब्त की गई हैं.

बरामद गाड़ियों में रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटले मुल्सैन, मर्सिडीज-बेंज जी-वैगन (ब्रेबस) और टोयोटा लैंड क्रूज़र शामिल हैं.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज की

ईडी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंपनी के स्टॉक मूल्य में कृत्रिम रूप से हेरफेर कर निवेशकों को गुमराह किया गया और अवैध रूप से भारी मुनाफा कमाया गया.

इस मुनाफे को विभिन्न माध्यमों से संपत्तियों में निवेश कर और महंगी गाड़ियां खरीदकर वैध दिखाने की कोशिश की गई. यह पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग की श्रेणी में आता है.

ईडी अब मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है और धन शोधन की पूरी श्रृंखला की जांच की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं और कुछ और संपत्तियां भी कुर्क की जा सकती हैं.


ये भी पढ़ें- ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व IAS अधिकारी एमएल तायल की 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरीं नौ अचल संपत्तियां


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की FSSAI ने दी मंजूरी: क्या है ब्रोमेट और PAH का पूरा मामला, कंपनी ने क्या दी सफाई?

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…

2 hours ago

‘गुजरात के अमूल मॉडल से बढ़ेगा रोजगार’, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा विजन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…

3 hours ago

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

4 hours ago