देश

ED ने सीएम केजरीवाल को जारी किया 7वां समन, 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

ED issues 7th summons to CM Arvind Kejriwal: शराब नीति मामले में मुश्किलों का सामना कर रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी समन पर समन जारी कर रही है. जानकारी के अनुसार आज एक बार फिर ईडी ने सीएम को समन जारी कर 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है. अब तक ईडी 6 बार केजरीवाल को समन भेज चुकी है. लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर सीएम बचते रहे हैं. ऐसे में जांच एजेंसी ने एक बार फिर समन भेजकर केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है.

ईडी के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि सीएम को गैरकानूनी नोटिस भेजा गया है. आपने बार-बार ये सवाल उठाया है किस आधार पर यह समन भेजा गया है. ईडी स्वयं इस मामले को लेकर कोर्ट में हैं. ऐसे में ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए. ईडी सिर्फ केजरीवाल को डराना चाहती है. चंडीगढ़ मेयर मामले में जिस प्रकार कोर्ट ने फैसला किया उसी का बदला केजरीवाल से लिया जा रहा है.

ईडी का नोटिस पूरी तरह अवैध- आप

आप ने कहा कि यह पूरा मामला ही अवैधानिक है. ऐसे में ईडी का नोटिस जारी करना पूरी तरह अवैध है. बता दें कि सीएम केजरीवाल को अब तक 6 बार समन जारी किया जा चुका है. हालांकि वे कभी भी ईडी के कार्यालय में पेश नहीं हुए हैं. जानकारी के अनुसार ईडी के समन को बार-बार नजरअंदाज करना सीएम के लिए भारी पड़ सकता है. क्योंकि समन को छोड़ना ईडी की धारा 19 के तहत असहयोग के लिए जमीन मजबूत करना है.

बढ़ सकती हैं केजरीवाल की मुश्किलें

बता दें कि ईडी ने अपनी याचिका में अदालत के समक्ष पहले ही स्पष्ट कर दिया कि धन शोधन यानी पीएमएलए की धारा 50 में स्पष्ट है कि जब किसी व्यक्ति को बुलाया जाता है तो उसकी प्रकृति के बारे में सूचिम करना आवश्यक नहीं है. बता दें कि अब केजरीवाल ईडी के 6 समन नजरअंदाज कर चुके हैं वहीं यह 7वां समन भी अगर वे इग्नोर करते हैं तो उनकी सीएम की मुिश्कलें बढ़ सकती हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 minute ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

10 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

25 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

38 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago