देश

दिल्ली के खानपुर इलाके में 3 ठिकानों पर ED की छापेमारी, विदेशी ठगी और फर्जी बैंक गारंटी रैकेट का पर्दाफाश

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के खानपुर इलाके में तीन जगहों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई एक फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई. इस कॉल सेंटर पर पायरेटेड सॉफ्टवेयर बेचकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने का आरोप है.
दिल्ली के खानपुर में छापेमारी गुरुवार रात करीब 10:30 बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है.

प्रारंभिक जांच से सामने आया कि कॉल सेंटर ऐसे व्यक्तियों द्वारा चलाया जा रहा था, जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज जैसे असली सॉफ्टवेयर की आड़ में ‘पायरेटेड’ सॉफ्टवेयर बेच रहे थे. आरोपियों ने अमेरिका समेत अन्य देशों के नागरिकों को गुमराह करके यह सॉफ्टवेयर बेचे.

प्रवर्तन निदेशालय को संदेह है कि संचालकों को 2016-17 और 2024-25 के बीच लगभग 100 करोड़ रुपए की विदेशी धनराशि प्राप्त हुई. फिलहाल इस मामले में ईडी की जांच जारी है.

इसके अलावा, ‘नकली बैंक गारंटी रैकेट’ मामले में भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है. नवंबर 2024 में दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक मामला दर्ज किया था. इसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई शुरू की है.

ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का शिकंजा, वसई-विरार के पूर्व आयुक्त Anil Pawar को समन

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी की कार्रवाई

मामले में ईडी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर छापे मारे. भुवनेश्वर में बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों से जुड़े 3 परिसर पर छापेमारी की गई. कोलकाता में एक सहयोगी के ठिकाने पर कार्रवाई हुई.

जांच में खुलासा हुआ कि ओडिशा स्थित बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशक और सहयोगी 8 प्रतिशत कमीशन पर फर्जी बैंक गारंटी जारी करने में शामिल थे. इन लोगों ने कमीशन के लिए फर्जी बिल जारी किए. कई अघोषित बैंक खातों का पता चला है, जिनमें कथित तौर पर करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन हुए. ईडी की जांच में कई कंपनियों के साथ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का भी पता चला है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

9 minutes ago

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, 113 रन पर सिमटी टीम

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…

36 minutes ago

Karwa Chauth Kab Hai: 28 या 29 अक्टूबर, कब मनेगी करवा चौथ? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…

50 minutes ago

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

1 hour ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

1 hour ago