देश

Pok में आतंक के खिलाफ जनता का उबाल, लश्कर कमांडर को गांव से भगाया, प्रशासन भी सख्त

पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के कुइयां गांव में हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ स्थानीय जनता का आक्रोश फूटा है. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े जेकेयूएम कमांडर रिजवान हनीफ को गांव वालों ने खदेड़ दिया. यह घटना न सिर्फ लोगों की सोच में बदलाव को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि अब आतंकी संगठनों की गतिविधियों को लेकर सहनशीलता खत्म हो रही है. साथ ही प्रशासन ने भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं घटनाक्रमस के बारे में.

कुइयां गांव में लश्कर कमांडर रिजवान हनीफ का बहिष्कार

कुइयां गांव में लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय कमांडर रिजवान हनीफ को जब गांव में देखा गया, तो स्थानीय लोगों ने उसका तीखा विरोध किया. ग्रामीणों के गुस्से से बचते हुए वह अपने हथियारबंद साथियों के साथ भाग गया. यह घटना दर्शाती है कि अब पीओके की जनता आतंकियों को समाज में स्वीकार करने को तैयार नहीं.

आतंकवाद के खिलाफ ‘जिरगा’ की तैयारी

गांव वालों ने आतंकवाद और आतंकियों की भर्ती के खिलाफ एक सामूहिक ‘जिरगा’ (जनसभा) आयोजित करने की योजना बनाई है. इसका उद्देश्य आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ सार्वजनिक रूप से एकजुट होकर आवाज उठाना है.

हरवन, श्रीनगर में मारा गया आतंकी हबीब ताहिर

हबीब ताहिर, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, श्रीनगर के हरवन इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया. उसे लश्कर द्वारा भर्ती और प्रशिक्षित किया गया था.

ये भी पढ़ें: “एसपी साहब की बिल्ली है…दूध-रोटी खिलाते रहना”, बिल्ली की सुरक्षा में तैनात कर दिए चार होमगार्ड्स, अब सफाई देने में जुटी आगरा पुलिस

परिवार ने आतंकियों को अंतिम सभा से रोका

30 जुलाई 2025 को शाम 4 बजे हबीब ताहिर की अंतिम श्रद्धांजलि सभा रखी गई थी. मृतक के परिजनों ने साफ किया कि वे किसी भी आतंकी संगठन या उनके प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में नहीं आने देंगे. इसके बावजूद रिजवान हनीफ हथियारबंद गार्ड्स के साथ सभा में पहुंच गया.

बंदूक दिखाने की धमकी, गांव में आक्रोश

सभा के दौरान रिजवान हनीफ के भतीजे ने कथित रूप से mourners को बंदूक दिखाकर धमकाया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. गुस्साए लोगों ने उनका पीछा किया और भारी विरोध के चलते उन्हें फिर से भागना पड़ा.

आतंकियों पर सख्ती, प्रशासन ने दिखाई गंभीरता

हाल के घटनाक्रमों में यह स्पष्ट हो रहा है कि अब प्रशासन भी आतंकियों की गतिविधियों पर शिकंजा कस रहा है. आतंकियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों पर रोक लगाई जा रही है और उनकी सार्वजनिक उपस्थिति भी घट रही है.

खुराहट में प्रस्तावित सम्मेलन पर रोक

कोठियां गांव के निवासी नऊमान शहजाद ने खुराहट (तहसील हरी घेह्ल, जिला बाग) में एक सम्मेलन आयोजित करने की अनुमति मांगी थी. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम में कुछ सशस्त्र व्यक्तियों के शामिल होने की आशंका थी. सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया. एसडीएम हरी घेह्ल और एसएचओ सिटी बाग को आदेश दिए गए कि वे इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करें.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

5 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

6 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

6 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

6 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago