ED Raid: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ईडी ने पूर्व प्रिंसिपल डॉ. दिलीप घोष के फॉर्म हाउस पर छापा मारा है. बता दें कि ईडी को संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान अनियमितताओं की जानकारी मिली. जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम नॉर्थ कोलकाता में टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के घर और नर्सिंग होम पर छापेमारी कर रही है. जानकारी रहे कि सुदीप्त रॉय श्रीरामपुर से टीएमसी विधायक हैं. इसके अलावा वह पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं.
बता दें आरजी कर अस्पताल में रेप और मर्डर मामले में कि कुछ दिन पहले सीबीआई ने सुदीप्त राय के घर और आसपास के नर्सिंग होम पर छापेमारी की थी. ईडी अब भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी कर रही है. मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में कोलकाता में छह ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की, जिसमें एक टीएमसी विधायक का आवास भी शामिल है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि टीएमसी के श्रीरामपुर विधायक सुदीप्त रॉय के आवास के अलावा एक दवा विक्रेता के घर समेत चार अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान जाती है.
वहीं, दूसरी ओर ईडी ने बताया “कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत छापेमारी की गई है. हमारे पास कुछ इनपुट हैं, जिसके आधार पर छापे मारे जा रहे हैं.”
बता दें कि कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत सीबीआई पहले ही अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्त में ले चुकी है. आरजी कर अस्पताल में महिला के साथ रेप और हत्या के बाद ये अनियमितताएं सामने आई थीं.
बता दें कि बीते दिनों आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 31 वर्षीय महिला डॉक्टर का शव हॉस्पीटल के सेमिनार हॉल में मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि हत्या से पहले पीड़िता के साथ क्रूरतापूर्वक रेप किया गया था. इस घटना के एक दिन बाद ही कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…
बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…