PM मोदी के जन्मदिन पर ये बड़ा तोहफा
Subhadra Youjna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपने 74वें जन्मदिन पर सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे. यह ओडिशा सरकार की योजना है जिसके तहत राज्य में महिला लाभार्थियों को प्रति वर्ष 10,000 रुपये उनके खाते में जमा किए जाएंगे. साथ ही सरकार महिला लाभार्थियों के खाते में साल में दो बार 5000-5000 रुपये डालेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह कैसे साम करेगी?
सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार की योजना है जिसके तहत राज्य में 21 से 60 वर्ष की आयु की पात्र महिला लाभार्थियों को प्रति वर्ष 10 हजार रुपये उनके खाते में डाले जाएंगे. यानी 5 सालों में इस योजना के तहत महिला लाभार्थियों को कुल 50 हजार रुपये की आर्खिक मदद मिल पाएगी.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी इस योजना की शुरुआत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर की जाने वाले हैं. खास बात ये है कि इस योजना को ओडिशा के इष्टदेव भगवान जगन्नाथ की छोटी बहन देवी सुभद्रा के नाम पर रखा गया है.
खास बात ये है कि इस योजना को ओडिशा के इष्टदेव भगवान जगन्नाथ की छोटी बहन देवी सुभद्रा के नाम पर रखा गया है. भगवान जगन्नाथ, जो 90% हिंदू राज्य में अत्यधिक पूजनीय हैं, को हमेशा देवताओं की त्रयी के भाग के रूप में दर्शाया जाता है जिसमें सुभद्रा और उनके सबसे बड़े भाई बलभद्र शामिल हैं.
2028-29 तक पांच वर्षों में, इस योजना के तहत राज्य भर में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को सालाना 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. यह राशि रक्षा बंधन के मौके पर और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 5,000 रुपये की दो किस्तों में किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट की सीमा में बड़े बदलाव, जानें कितने लाख तक कर सकेंगे भुगतान, क्या हैं नए नियम
पैसा सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में जमा किया जाएगा. सरकार ने इस योजना के लिए E-KYC अनिवार्य कर दिया है. लाभार्थियों को सुभद्रा डेबिट कार्ड जारी किया जाएगा. प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन करने वाले कुल 100 लाभार्थियों को 500 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी.
आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों की महिलाएं, सरकारी कर्मचारी और इनकम टैक्स देने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी. किसी अन्य सरकारी योजना के तहत 1,500 रुपये या उससे अधिक प्रति माह (या 18,000 रुपये या उससे अधिक प्रति वर्ष) की सहायता प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी इस योजना से बाहर रखा जाएगा.
सुभद्रा योजना की पात्र महिलाएं इसका लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए सुभद्रा पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा, जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए वे स्थानीय बैंक, डाकघर और कॉमन सर्विस सेंटरों में जाकर इस योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं. सरकार आवेदन करने वाली महिलाओं के आवेदनों की जांच करने के की जाएगी. इसमें आधार में दी गई जानकारी को ही अंतिम माना जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…