मनोरंजन

‘Bigg Boss 18’ में बतौर होस्ट वापसी कर रहे सलमान खान, प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह, जानिए और क्या-क्या मिले हिंट

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है. फैंस इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने भी बिग बॉस 18 का नया प्रोमो वीडियो शेयर कर दिया है. यह सीजन सलमान खान होस्ट करेंगे या नहीं इस बारे में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी.

लेकिन पहले प्रोमो वीडियो के साथ फैंस को इस सवाल का जवाब मिल चुका है कि भाई जान का ‘बिग बॉस 18’ हॉस्ट करना कन्फर्म है. प्रोमो शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी थीम भी रिवील कर दी है. ऐसे में टीवी के इस सबसे बड़े रियलिटी शो के पहले प्रोमो में और क्या-क्या हिंट दिया गया है चलिए जानते हैं.

‘बिग बॉस 18’ के प्रोमो में क्या है खास?

‘बिग बॉस 18’ का पहला प्रोमो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर जारी कर दिया है. प्रोमो में सलमान की आवाज आती है, जिसमें वो कहते हैं, “बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर, अब होगा टाइम का तांडव.” बता दें कि बिग बिस 18 के इस पहले और नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि घड़ी के कांटे और नंबर्स घूम रहे हैं और उसमें बीच में बिग बॉस की आंख को दिखाया गया है.

बादलों के बीच से बादल भी चमक रहे हैं. प्रोमो काफी ज्यादा रोमांचक लग रहा है. इसके कैप्शन में लिखा हुआ है, होगी एंटरटेनमेंट की पूरी इच्छा जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट. क्या आप सीजन 18 के लिए तैयार हैं?

फैंस के बीच बढ़ा एक्साइटमेंट

बात करें इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन की तो एक यूजर ने वीडियो पर कमेंच कर लिखा-मैं बिग बॉस में फैजू को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं. वहीं दूसरे ने लिखा-फाइनली आ गया. मैं बहुत एक्साइटेड हूं. प्लीज इस बार ढंग के कंटेस्टेंट लेना. तीसरे यूजर ने लिखा, वाह ! वाह ! तांडव का इंतजार नहीं कर सकता. जहां कई लोगों ने बिग बॉस 18 के लिए अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया है वहीं बहुत से लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को शो में लाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: राज शांडिल्य ने अक्षय कुमार की ‘हेरा फेरी 3’ बनाने की रिक्वेस्ट को ठुकराया, कहा- तब तक नहीं बनाऊंगा जब तक…

कब से शुरू होगा शो?

इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को चार गुना आगे बढ़ा दिया है. साथ ही सलमान खान को होस्ट के रूप में दोबारा पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, बीच में खबर आई थी कि बिग बॉस के 18वें सीजन को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे. इसके पीछे की वजह उनकी इंजरी बताई गई थी.

हालांकि अब कंफर्म हो चुका है कि सलमान खान ही ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में दस्तक दे सकता है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.

इन सेलेब्स के नाम आए सामने

उधर, प्रोमो रिलीज होने के साथ ही शो में आने वाले सेलेब्स के नाम भी सामने आ गए हैं. जिनमें दलजीत कौर, डॉली चायवाला, करण पटेल, फैसल शेख, आयशा सिंह, सुरभि ज्योति, नुसरत जहां, शोएब इब्राहिम, शीजान खान, निया शर्मा, राज कुंद्रा, समीरा रेड्डी, सुनील कुमार और धीरज धूपर के नाम सामने आए हैं. हालांकि ये नाम अभी तक ऑफिशियल नहीं हुए हैं. बता दें कि मदालसा शर्मा ने हाल ही में अनाउंस किया था कि उन्होंने टीवी शो ‘अनुपमा’ से छोड़ दिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस अनुपमा में नजर आ सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

7 seconds ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

9 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

17 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

32 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

38 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

43 minutes ago