देश

Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया से फिर पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची ईडी की टीम

Delhi Liquor Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एक बार फिर पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं. जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, उनके पास सिसोदिया से तीन दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति है.

इससे पहले ईडी ने आप नेता से 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के मामले में पूछताछ की थी, जिसे पार्टी/नेताओं ने कथित तौर पर हवाला चैनल के जरिए साउथ ग्रुप से प्राप्त किया था. उनसे हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के बारे में भी पूछा गया.

सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और बाद में राउज एवेन्यू जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उनकी जमानत याचिका अदालत के समक्ष लंबित है जिस पर 10 मार्च को सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam Case: ‘आज CBI के सामने पेश होउंगा और पूरा सहयोग करूंगा, कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं,’ बोले- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

CBI ने अपनी एफआईआर में मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला (Delhi Liquor Case) मामले में मुख्य आरोपी बनाया था. सीबीआई ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी और 477-ए के तहत एफआईआर दर्ज की है. सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी थी. इसके साथ ही लाइसेंस धारकों को उनके मन मुताबिक इसके विस्तार के लिए छूट भी दी गई. इस मामले में मनीष सिसोदिया के अलावा कुछ प्राइवेट कंपनियों समेत 16 लोगों को आरोपी पाया गया है.

गौरतलब है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मनीष सिसोदिया के पास आबकारी मंत्री का भी पद था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

9 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

14 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

24 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

36 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

39 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

50 minutes ago