मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के खिलाफ समूचे विपक्ष ने देश की राजधानी दिल्ली में आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है. संसद भवन के मकर द्वार से लेकर ‘निर्वाचन सदन’ तक निकले विपक्षी सांसदों के महा-मार्च ने दिल्ली की सड़कों पर भारी हलचल मचा दी है.
एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में भर दिया है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़कर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.
संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ रहे विपक्षी मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़ी बैरिकेडिंग कर रखी थी. पुलिस के साथ हुई तीखी झड़प और धक्का-मुक्की के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. उनके साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को भी हिरासत में लेकर पुलिस बस में बैठा दिया गया है.
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद माहौल और ज्यादा गरमा गया. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए ऊंचे बैरिकेड्स पर चढ़ गए. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य महिला सांसदों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं और चुनाव आयोग तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाले आयोग के खिलाफ यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है.
विपक्षी सांसदों के निर्वाचन सदन के इतने करीब पहुंचने के बाद लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. आकाशवाणी कार्यालय से लेकर चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) की तैनाती की गई है. जगह-जगह लोहे के कटीले बैरिकेड्स और वॉटर कैनन की गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…
Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…
एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…