by election results: देश की सियासत में ‘वोटबैंक’ और ‘तुष्टिकरण’ का पुराना समीकरण पूरी तरह ध्वस्त होता नजर आ रहा है. 2026 के उपचुनाव नतीजों के जो शुरुआती रुझान और परिणाम सामने आ रहे हैं, उन्होंने राजनीतिक पंडितों को सन्न कर दिया है. 50 से 65 फीसदी तक मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बढ़त बनाकर इतिहास रच दिया है.
असम की रणनीतिक रूप से बेहद अहम नगांव लोकसभा सीट से लेकर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने विपक्षी दलों के पारंपरिक गढ़ों को ढहा दिया है. वहीं तमिलनाडु में (tamil nadu by election result) सीएम विजय के लिए बड़ी खुशखबरी निकल करके आ रही है.
उपचुनाव के नतीजों में सबसे बड़ा धमाका असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुआ है. 50 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी वाली इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 65,571 से अधिक वोटों की विशाल और अजेय बढ़त बना ली है. नगांव में भाजपा का यह प्रदर्शन यह साबित करता है कि पूर्वोत्तर में विकास और सुरक्षा के एजेंडे ने पुराने तुष्टिकरण वाले मिथक को जड़ से उखाड़ फेंका है.
पश्चिम बंगाल के उपचुनाव नतीजों ने टीएमसी के बाद अब कांग्रेस के भी होश उड़ा दिए हैं:
रेजीनगर विधानसभा: 65 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम आबादी वाली रेजीनगर सीट पर बीजेपी के शाखारव सरकार ने मतगणना के शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाई और 16 हजार वोटों की लीड हासिल कर ली. यहां कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल्लाहिल और एजेयूपी के गुलाम नबी आजाद काफी पीछे छूट गए.
नंदीग्राम विधानसभा: ऐतिहासिक नंदीग्राम सीट पर भी बीजेपी की हासिरानी रथ ने पहले ही दौर से पकड़ मजबूत करते हुए 27,000 से अधिक वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है, जहां कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान बहुत पीछे चल रहे हैं. 15 साल के टीएमसी शासन के खात्मे के बाद बंगाल में बीजेपी अपनी पकड़ को लगातार अभेद्य बना रही है.
दक्षिण भारत के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से भी एनडीए (BJP+) के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. थट्टानचावड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल एआईएनआरसी (AINRC) के उम्मीदवार अशोक आनंद ने 8,482 वोटों के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की है.
उन्हें कुल 13,358 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के ई विनयागम महज 4,876 वोटों पर सिमट कर चुनाव हार गए. डीएमके और सीपीआई प्रत्याशी भी मैदान में काफी पीछे रह गए.
ये भी पढ़ें- ‘अंबानी-अडानी से बैर, विदेशी बिजनेसमैन से प्रेम…!’ एलोन मस्क को क्यों भा गए राहुल गांधी? बोले-‘थैंक यू’
तमिलनाडु की राजनीति में सिनेमा से सियासत में आए थलपति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने तगड़ा उलटफेर किया है. मदुरंतकम और धारापुरम-दोनों ही सीटों (dharapuram election result) पर टीवीके के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.
गौर करने वाली बात यह है कि ये दोनों सीटें एआईएडीएमके (AIADMK) विधायकों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थीं, जो विजय की पार्टी टीवीके में शामिल हो गए थे. तमिल राजनीति में टीवीके का यह उभार पारंपरिक द्रविड़ दलों के लिए खतरे की घंटी है.
-भारत एक्सप्रेस
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…
Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…