देश

Election Results: तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार, जानें बीजेपी को कितना फायदा

Election Results: देश के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ ही तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के रुझान आने शुरु हो चुके हैं. तेलंगाना के अब तक आए रुझानों के अनुसार कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है. पार्टी 59 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीआरएस 37 सीटो पर तो बीजेपी 9 सीटों पर बढ़त पर है. वहीं AIMIM-1 सीट पर तो CPI भी एक सीट से आगे चल रही है.

वहीं कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा, “ट्रेंड साफ है कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी. हमें 70 के आस-पास सीटें मिलेंगी. इसका सबसे बड़ा कारण है कि तेलंगाना में गांधी परिवार को लोग काफी प्यार करते हैं. दूसरा कारण BRS सरकार का भ्रष्टाचार और अहंकार है और दूसरी ओर हमारे प्रयास हैं.”

मतगणना के दौरान आकंड़ों में अभी शाम तक बदलाव आते रहेंगे और अंतिम परिणाम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की बढ़त बनी हुई है. लेकिन तेलंगाना में भाजपा तीसरे नंबर पर है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं तेलंगाना से जुड़े कुछ अन्य आंकड़ो पर.

पिछले चुनावों में BRS का रहा जलवा

तेलंगाना में यह तीसरा विधानसभा चुनाव है. जून 2014 में तेलंगाना नया राज्य बना था. वर्तमान में TRS (तेलंगाना राज्य समिति, जो अब भारत राष्ट्र समिति BRS हो गई है) ने इस राज्य के लिए प्रमुख रूप से संघर्ष किया था. इस नए राज्य में अब तक दो चुनाव हो चुके हैं. दोनों ही चुनावों में TRS को बहुमत मिला. पिछले चुनाव 2018 में हुए थे. जिसमें 119 सीटों वाली तेलांगना विधानसभा में 88 सीटें के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली BRS को मिली थीं. वहीं भाजपा को मात्र एक सीट पर संतोष करना पड़ा था. कांग्रेस ने इन चुनावों में 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें: लंदन से पढ़ी हैं दीया कुमारी, राजसमंद से हैं सांसद, राजस्थान विधानसभा चुनाव में BJP ने लगाया है दांव

कांग्रेस, BRS और भाजपा

तेलंगाना में इस बार कांग्रेस, BRS और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी. चंद्रशेखर राव का पूरा परिवार इस बार चुनावी मैदान में बाकि दलों का मुकाबला कर रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना चुनावों में पार्टी के लिए कई दौरे किए थे. वहीं राहुल गांधी ने भी बीजेपी और केसीआर पर चुनाव प्रचार के दौरान जमकर निशाना साधा था. केसीआर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे तो उन पर राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाए थे. फिलहाल रुझानों में कांग्रेस राज्य में बढ़त बनाए हुए है. वहीं भाजपा की सीटें भी कुछ बढ़ती हुई दिख रही हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

13 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

32 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

39 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago