Telangana Assembly Election Results 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से चार के वोटों की काउंटिंग हो रही है. मध्य प्रदेश, राजस्थान छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने तगड़ी बढ़त बना रखी है, दूसरी ओर बात तेलंगाना की करें तो यहां कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलता दिख रहा है. इस बीच सबसे बड़ा सवाल असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को लेकर भी है कि क्या कांग्रेस के लिए बहुमत के बीच एआईएमआईएम की स्थिति क्या है.
तेलंगाना की बात करें तो अगर हैदराबाद के शहरी क्षेत्र को छोड़ दे तो बीआरएस को हर जगह कांग्रेस पछाड़ती दिख रही है. इन सबके बीच ओवैसी की पार्टी की बात करें तो वे अपने घर में भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं. पिछले बार ओवैसी की पार्टी को 7 सीटें मिली थी, लेकिन इस बार अभी AIMIM महज दो सीटों पर ही आगे चल रही है.
ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के अलावा किसी अन्य सीट पर AIMIM का नाम तक नहीं है. अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रयानगुट्टा सीट से प्रत्याशी है. साफ नजर आ रहा है कि शहरी इलाकों में मुस्लिम वोटों में भाजपा ने सेंधमारी कर दी है. ओवैसी की पार्टी महज वोट कटुआ पार्टी बन कर रह गई है.
तेलंगाना में राहुल और प्रियंका गांधी ने जमकर प्रचार किया था, इसका सीधा फायदा कांग्रेस को देखने को मिल रही है. दूसरी ओर बात अगर बीआरएस करें तो केसीआर सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गई थी. मुंख्यमत्री केसीआर अपनी ही सीट से पीछे चल रहे हैं, जबकि उन्होंने ही एक वक्त अलग राज्य के लिए आंदोलन किया था.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…