देश

UP Politics: यूपी में सीट बंटवारे को लेकर अनुप्रिया पटेल ने कही ये बात…विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच बढ़ी भाजपा की टेंशन!

Lok Sabha Elections 2024: रविवार को देश के चार राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) के विधानसभा चुनाव में हुई वोटिंग की काउंटिंग जारी है और शाम तक नतीजे आ जाएंगे. इन चुनावों के नतीजों को लेकर कहा जा रहा है कि इनके परिणाम ही आने वाले लोकसभा चुनाव की राह तय करेंगे. इसीलिए सभी की नजर इन राज्यों के नतीजों पर टिकी हुई है और सियासत तेज हो गई है. इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री और अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके बाद से माना जा रहा है कि, भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं और इसी बीच देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज आ जाएंगे. इसी बीच लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ सीट-बंटवारे समझौते के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि, “उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर हमारे सांसद हैं. हमने सीट बंटवारे पर अभी तक बीजेपी के साथ चर्चा नहीं की है. इस संबंध में सही समय पर चर्चा की जाएगी.” इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि, “हम एनडीए के एक महत्वपूर्ण घटक हैं और हमने चार चुनाव (2014, 2017, 2019, 2022) एक साथ लड़े हैं और भविष्य में भी गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे.”

ये भी पढ़ें- MP Election Results: उन मंत्रियों-सांसदों की सीटों पर क्या है अपडेट? जिन्हें बीजेपी ने एमपी के चुनावी रण में है उतारा

जातीय जनगणना के सपोर्ट में है पार्टी

अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए आगे कहा कि वह जाति जनगणना के पक्ष में हैं. उनकी पार्टी जाति जनगणना के सपोर्ट में है और उनके सहयोगी इसके बारे में जानते हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, अपना दल (एस) ने संसद और एनडीए की बैठकों में हर मंच पर जाति जनगणना के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए हैं. इसी के साथ वह बोलीं कि उनकी सहयोगी पार्टी भाजपा इस बात को जानती है. इसी के साथ ‘क्या अपना दल (एस) मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है’ के सवाल पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि, “उनकी पार्टी सामाजिक न्याय की राजनीति करती रही है. हम पिछड़े और कमजोर वर्गों के लिए काम कर रहे हैं.”
-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

23 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

56 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago