देश

Elections Results 2023: चुनाव में AAP से आगे BAP, 3 महीने पहले बनी इस पार्टी ने 2 राज्यों में लगाया जीत का चौका

Elections Results 2023: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के नतीजे सामने आ गए हैं.  तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार हुई है. पार्टी केवल तेलंगाना में सरकार बना पाई है. इन सभी राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर बतायी जा रही थी. लेकिन बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है. इसके बाद बीजेपी की तो चर्चा हो ही रही है. लेकिन एक पार्टी और है जो चर्चा में बनी हुई है और पार्टी को बने हुए सिर्फ तीन ही महीने हुए हैं. इसके बाद भी इस पार्टी ने अपना दमखम दिखाया है.

इस नई पार्टी का नाम भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) है. इसने अपने पहले प्रदर्शन में ही चौंका दिया है और आम आदमी पार्टी से आगे निकल गई है. चलिए अब आपको बताते हैं कि BAP किस तरह आप से आगे निकल गई है.

‘आप’ से आग निकल गई ‘बाप’

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के लिए 200 से ज्यादा प्रत्याशी उतारे थे. हालांकि आप के एक भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली. जीत तो दूर उनके कई नेताओं की जमानतें जब्त हो गई थीं. जबकि भारतीय आदिवासी पार्टी के 4 उम्मीदवारों की जीत हुई है. वहीं, तीन महीने पहले बनी भारतीय आदिवासी पार्टी ने केवल कुछ ही सीटों पर चुनाव लड़कर अपनी छाप छोड़ दी है. पार्टी को मध्यप्रदेश में 1 जबकि राजस्थान में 3 सीटों पर जीत मिली है.

कब और कैसे बनी थी पार्टी

गौरतलब है कि भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के विभाजन के बाद भारतीय आदिवासी पार्टी का गठन किया गया था. बीटीपी के टूटते ही आदिवासी नेताओं ने एक राजनीतिक संगठन की नींव रखी. इसका नाम भारतीय आदिवासी पार्टी रखा गया. मध्यप्रदेश और राजस्थान के आदिवासी इलाकों में अपना दमदार दावा पेश किया है. चुनाव में निश्चित तौर बीजेपी और कांग्रेस को इन इलाकों में मुश्किल हुई.  BAP पार्टी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में आदिवासी  समुदायों के लिए आरक्षित और आदिवासी बाहुल्य सीटों पर चुनाव लड़ा था. पार्टी ने करीब 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

27 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago