MS Dhoni
Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि आईपीएल 2024 के बाद अगर महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेते हैं तो 2025 में धोनी की जगह ऋषभ पंत ले सकते हैं. पंत इन दिनों अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. वह पिछेल साल दिसंबर में कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. जिसके चलते वह आईपीएल 2023 में दिल्ली के लिए नहीं खेल पाए थे. अब उम्मीद की जा रही है कि वह आईपीएल 2024 संस्करण में दिल्ली के लिए खेलते हुए दिखें.
बीते महीने 9 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा कि कि ऋषभ पंत बेहतर स्थिति में हैं और वह आईपीएल 2024 में टीम की कमान संभालेंगे. बता दें कि ऋषभ पंत कोलकाता में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिए थे लेकिन वर प्रैक्टिश सेशन में शामिल नहीं हो पाए थे. इससे जाहिर हो रहा है कि वह क्रिकेट के मैदान पर वापसी की राह पर हैं और वह आईपीएल 2024 के लिए तैयार हो रहे हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनका आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है. वह सीजन के शुरुआत से ही सीएसके से जुड़े हुए हैं. अब भविष्य को लेकर धोनी का सीएसके के साथ क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टीकी हुई है. आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के लिए खेलते हुए दिखेंगे. 42 साल की उम्र में धोनी का सीएसके का नेतृत्व करना क्रिकेट फैंस के लिए काफी खुशी की बात है.
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के बाद शुभमन गिल को मिला बड़ा सम्मान, स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजे गए
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धोनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितता को देखते हुए दीप दासगुप्ता ने दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो में कहा कि सीएसके धोनी के प्रितस्थापन के रूप में ऋषभ पंत को टारगेट कर सकता है. उन्होंने आगे कहा कि सीएसके को लगता है कि धोनी और पंत की सोच काफी मिलती है. ऐसे में अगर 2025 में पंत को टीम का हिस्सा बनाया जाता है तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी.
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…