देश

बार-बार डाउन हो रहा Elon Musk का ‘X’, दुनिया भर में यूजर्स को झेलनी पड़ रही परेशानी

एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाला माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) एक बार फिर से वैश्विक स्तर पर ठप हो गया है. इस तकनीकी खामी के कारण हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई देशों में यूजर्स ने X के ऐप और वेबसाइट दोनों में समस्याएं दर्ज कराई हैं. सोमवार को यह तीसरी बार है जब प्लेटफॉर्म में तकनीकी खामी आई. यूजर्स लॉगिन करने और पोस्ट लोड करने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं.

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के अनुसार, कई यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत दर्ज कराई है. यह समस्या अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह से यूजर्स को प्रभावित कर रही है.

भारत में भी दर्ज की गई शिकायतें

भारत में भी 1000 से ज्यादा यूजर्स ने Downdetector पर X के डाउन होने की शिकायत की. रिपोर्ट के मुताबिक, 58% समस्याएं ऐप से जुड़ी हुई हैं, 32% वेबसाइट से संबंधित हैं, और 10% यूजर्स को सर्वर कनेक्शन में परेशानी हो रही है. वहीं, भारत में आउटेज का असर अमेरिका की तुलना में कम देखा गया. यहां दर्ज शिकायतों के अनुसार, 51% यूजर्स को वेबसाइट पर, 38% को ऐप में और 1% को लॉगिन में दिक्कत आई.

ज्यादातर यूजर्स को होम फीड लोड करने में परेशानी आई, तो कुछ पूरी तरह से प्लेटफॉर्म एक्सेस नहीं कर पाए. कई बार स्क्रीन पर “Something went wrong, try reloading” का मैसेज भी नजर आ रहा है. हालांकि, X के डाउन होने की वजह को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इससे पहले भी कई बार Elon Musk के स्वामित्व वाली इस साइट में ग्लिच देखे गए हैं. लगातार तकनीकी दिक्कतों से यूजर्स परेशान हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रहे हैं.


ये भी पढ़ें- Realme P3 Ultra 5G और P3 5G: दमदार चिपसेट और गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ 19 मार्च को होगा लॉन्च


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

1 minute ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

1 minute ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

5 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

20 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

22 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

35 minutes ago