जोशीमठ को लेकर आपात बैठक करते सीएम धामी
Joshimath Sinking: जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर मंथन का दौर जारी है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आपातकाल बैठक देहरादून में चल रही है. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है. जोशीमठ के लोग भू-धंसाव को लेकर खौफजदा हैं और अपने पुश्तैनी घरों को छोड़ रहे हैं. जोशीमठ के प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. किस तरह से और कितना मुआवजा प्रभावित परिवारों को दिया जाएगा, इस पर फैसला करने के लिए धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में 12 बजे कैबिनेट की आपात बैठक शुरू हुई.
इस बैठक में तमाम मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव समेत आला अधिकारी भी मौजूद हैं. यही नहीं, कैबिनेट बैठक में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के साथ ही अधिक से अधिक मुआवजा दिए जाने और पर्वतीय जिलों में मौजूद प्राधिकरण को लेकर भी अहम निर्णय लिए जा सकते हैं.
जोशीमठ में असामान्य होती स्थितियों को देखते हुए सीएम धामी ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश में जोशीमठ जैसे अन्य क्षेत्रों के भी सर्वे कराए जाएंगे जिसके लिए एक विशेषज्ञों की कमेटी भी गठित की जा सकती है. कमेटी खासकर जोशीमठ शहर की तरह ही पर्वतीय क्षेत्रों में मौजूद गांव और कस्बों का सर्वे करेगी.
साथ ही इस बात का पता लगाएगी कि कहीं इन क्षेत्रों में भी क्षमता से अधिक निर्माण कार्य तो नहीं हुए हैं या फिर क्षमता से अधिक लोग वहां रह तो नहीं रहे हैं. कुल मिलाकर जोशीमठ समेत प्रदेश की नजरें आज आपात कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: Joshimath Sinking: खराब मौसम के चलते धीरे हुआ होटल को गिराने का काम, वैज्ञानिक बोले – हमें जमीन को बचाना है
जोशीमठ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी क्षेत्र प्रभावित हैं वहां से लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है. अंतरिम राहत के रूप में डेढ़ लाख रुपए की सहायता देना कल से प्रारंभ कर दिया गया है. अभी किसी के घर को तोड़ा नहीं जा रहा है बल्कि केवल घर खाली कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वहां पर सर्वे करने वाली टीम काम कर रही है. वहां 60 प्रतिशत से अधिक चीजें सामान्य रूप से चल रही हैं. हम पुनर्वास की कार्रवाई पूरी तैयारी के साथ कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…