देश

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी पर 9 महीने का सबसे बड़ा मिसाइल अटैक, रूसी हमले से कीव में मचा हाहाकार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है. बुधवार रात रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बीते 9 महीनों का सबसे बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया. इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, 42 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं. कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने इस हमले में 70 मिसाइल और 145 ड्रोन का इस्तेमाल किया. इनका मुख्य निशाना कीव और उसके आस-पास के इलाके थे. हमला इतना भीषण था कि राजधानी कीव में 13 अलग-अलग स्थानों को टारगेट किया गया, जिनमें रिहायशी इमारतें और सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं.

हमला कर 33 लोगों की जान गई थी

राज्य आपातकालीन सेवा ने टेलीग्राम पर बताया कि वे मलबे के नीचे दबे लोगों को खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. जुलाई 2024 के बाद यह सबसे बड़ा हमला है, जिसमें पहले एक अस्पताल और कई रिहायशी ठिकानों पर हमला कर 33 लोगों की जान गई थी.

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने इन हमलों को शांति प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए कहा कि रूस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि वह संघर्ष समाप्त नहीं करना चाहता. वहीं, कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने हमले में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के एविएशन, मिसाइल, स्पेस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बख्तरबंद उद्योग और रॉकेट फ्यूल निर्माण केंद्रों को निशाना बनाया. मंत्रालय ने दावा किया कि सभी तय लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हिट किया गया और हमले का उद्देश्य पूरा हो गया है.

इस हमले के बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस की निंदा हो रही है और यूक्रेन के प्रति समर्थन की आवाज़ें तेज़ हुई हैं.

ये भी पढ़ें: सर्वदलीय बैठक में दिखी राजनेताओं की एकजुटता, विपक्ष ने कहा- आतंकी कैंपों को नष्ट करें; खड़गे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम एक

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago