देश

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मुंबई पहुंचते ही 26/11 अटैक के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, बोले-‘आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ है फ़्रांस’

Emmanuel Macron Visit 2026: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों सोमवार को मुंबई पहुंचते ही 2008 के 26/11 आतंकी हमलों के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति मैक्रों ने पुष्पांजलि अर्पित कर आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा संकल्प को रेखांकित किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मुंबई के ताज पैलेस में हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए और भारत के लिए फ्रांस आपके साथ खड़ा है. आतंकवाद के सामने, एकता और पक्के इरादे के साथ.’

 

फ्रांसीसी राष्ट्रपति की चौथी विज़िट पर क्या बोले मोदी?

बताते चलें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यह भारत की चौथी यात्रा है. जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वागत में कहा कि यह दौरा भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने लिखा कि दोनों देशों की बातचीत से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और वैश्विक प्रगति को मजबूती मिलेगी.

वहीं मुंबई हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, इस यात्रा के दौरान दोनों नेता ‘Year of Innovation 2026’ की औपचारिक शुरुआत करेंगे, जिससे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नया आयाम मिलेगा.

तीन दिनों के दौरे पर भारत में रहेंगे मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत के तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं. उनके इस दौरे ने भारत के लोगों के साथ फ्रांस की एकता को बखूबी दिखाया. यह दौरा एआई इम्पैक्ट समिट के साथ जुड़कर भारत-फ्रांस रक्षा, तकनीक व इनोवेशन साझेदारी को मजबूत करेगा.

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया को हमारे सामर्थ्य का…’, दिल्ली में होने वाली दुनियां की सबसे बड़ी AI समिट से ठीक पहले क्या बोले पीएम मोदी?

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी के बीच रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक और रणनीतिक सहयोग पर विस्तृत बातचीत प्रस्तावित है. खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों पर दोनों देशों का फोकस रहेगा. इसके बाद दोनों नेता दिल्ली रवाना होंगे, जहां वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) में भाग लेंगे. 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित यह सम्मेलन ‘People, Planet और Progress’ के तीन सूत्रों पर आधारित है और ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक AI शिखर सम्मेलन है. यह दौरा फरवरी 2025 में पेरिस में आयोजित AI Action Summit की निरंतरता माना जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

4 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

31 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

32 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

41 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

43 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

52 minutes ago