देश

जय हो..सब तो इंडियन हैं! इमैनुएल मैक्रों ने गिनाए CEO के नाम; कोल्हापुर सुनते ही क्यों मुस्कुराए पीएम मोदी?

Emmanuel Macron On Indian CEO: भारत का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है और इसका सबसे ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ में भारत की प्रतिभा की ऐसी तारीफ की कि वहां मौजूद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया. मैक्रों ने दुनिया की दिग्गज कंपनियों की कमान संभाल रहे भारतीयों का जिक्र करते हुए साफ कर दिया कि इनोवेशन की दुनिया में अब भारत ‘फॉलोअर’ नहीं, बल्कि ‘लीडर’ है.

कोल्हापुर पर पीएम मोदी भी मुस्कुराए

मैक्रों ने अपने भाषण में जब महाराष्ट्र के कोल्हापुर का जिक्र किया तो वहां मौजूद पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के चेहरों पर बड़ी मुस्कान आ गई. मैक्रों ने मंच से कहा कि अल्फाबेट (गूगल) का सीईओ इंडियन है. माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ इंडियन है. आईबीएम और एडोब के सीईओ इंडियन हैं. पालो ऑल्टो नेटवर्क्स का सीईओ इंडियन है और चैनल (Chanel) का सीईओ कोल्हापुर से है जो इसी राज्य (महाराष्ट्र) में है.

भारत नेतृत्व कर रहा है- Emmanuel Macron

मैक्रों ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत केवल वैश्विक इनोवेशन में हिस्सा नहीं ले रहा है. भारत इसका नेतृत्व कर रहा है. फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने बारीकी से यह भी नोट किया कि कैसे दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड्स को चलाने वाले दिमाग भारत से हैं. उन्होंने विशेष रूप से लीना नायर (चैनल की सीईओ) का जिक्र कर स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया, जो कोल्हापुर से आती हैं.

रिश्तों को मिला ‘स्पेशल’ दर्जा (Emmanuel Macron And PM Modi)

इस तारीफ के साथ ही कूटनीतिक मोर्चे पर भी भारत की जय-जयकार हुई. पीएम मोदी और मैक्रों ने भारत-फ्रांस के रिश्तों को एक नया नाम देते हुए इसे स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी) घोषित किया. दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया. पीएम मोदी ने कहा कि अनिश्चितता के इस दौर में भारत और फ्रांस की दोस्ती “वैश्विक स्थिरता की एक ताकत” है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago