देश

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट?

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. ये सीटें अप्रैल 2026 में रिटायर होने वाले सदस्यों की वजह से खाली हो रही हैं और 10 राज्यों से जुड़ी हैं. नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है. नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है. वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी. चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है.

किन राज्यों की कितनी सीटें खाली?

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं. जिसमें महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट खाली हो रही है. ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी.

बताते चलें महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है.

राज्य खाली सीटें
महाराष्ट्र 7
ओडिशा 4
तमिलनाडु 6
पश्चिम बंगाल 5
असम 3
बिहार 5
छत्तीसगढ़ 2
हिमाचल 1
तेलंगाना 2
हरियाणा 2

क्या रहेगी चुनाव प्रक्रिया?

बता दें कि ये चुनाव राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा कराए जाते हैं. इसलिए विधायकों की संख्या और पार्टियों की ताकत पर नतीजे निर्भर करेंगे. चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए थे.
ज्ञात रहे राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं, जिनमें 233 चुने जाते हैं और 12 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं. ये चुनाव छह साल के चक्र का हिस्सा हैं. वोटिंग गुप्त मतदान से होगी और प्रत्येक विधायक को एक सीट के लिए एक वोट देने का अधिकार है.

चुनाव की मुख्य तारीखें एक नजर में

नोटिफिकेशन जारी होना: 26 फरवरी 2026
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 5 मार्च 2026
नामांकनों की जांच: 6 मार्च 2026
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2026
वोटिंग: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 से शाम 4 बजे तक)
मतगणना: 16 मार्च 2026 शाम 5 बजे से
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख: 20 मार्च 2026

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago