देश

कैंसर इलाज अब पूरी तरह फ्री! न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा अस्पताल और ESIC में हुए महासमझौते के मायने क्या?

ESIC Free Cancer Treatment Punjab: पंजाब और पड़ोसी राज्यों के नौकरीपेशा लोगों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ी राहत भरी खबर आई है. दरअसल भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत संचालित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (HBCH&RC) ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के साथ अपने द्विपक्षीय समझौते (MoU) को एक बार फिर से रिन्यू (नवीनीकृत) कर दिया है.

इस रणनीतिक साझेदारी के विस्तार से अब ESIC कार्ड धारक और उनके आश्रित परिवार के सदस्य बिना किसी वित्तीय चिंता के इस विश्वस्तरीय अस्पताल में कैंसर का पूरा इलाज पूरी तरह मुफ्त और कैशलेस (बिना नकद भुगतान के) करवा सकेंगे.

ओपीडी से लेकर बोन मैरो ट्रांसप्लांट तक… सब कुछ बिल्कुल मुफ्त

इस ऐतिहासिक समझौते (Homi Bhabha Cancer Hospital) के तहत, होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर आशीष गुलिया और ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक दीपक मलिक की मौजूदगी में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए. इस नई कार्ययोजना के तहत ईएसआईसी लाभार्थियों को अस्पताल में ओपीडी (OPD) परामर्श, आईपीडी (भर्ती होकर इलाज), कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, जटिल सर्जरियां, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी महंगी लैब जांचें, इमरजेंसी केयर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी. इसके लिए मरीजों को अपनी जेब से कोई भुगतान नहीं करना होगा.

3,100 से ज्यादा लोगों को मिला जीवनदान

यह साझेदारी पंजाब और आसपास के राज्यों के लिए कितनी बड़ी लाइफलाइन साबित हो रही है, इसे आंकड़ों से समझा जा सकता है. हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत कुल 3,108 कैंसर मरीजों का सफल कैशलेस इलाज किया गया है.

इनमें से अकेले न्यू चंडीगढ़ के मुख्य कैंपस में 2,395 ईएसआईसी कार्ड धारकों को राहत मिली, जबकि संगरूर स्थित इसकी शाखा (Spoke) में 713 लोगों का इलाज हुआ. अस्पताल के रिकॉर्ड के मुताबिक, हर महीने औसतन 250 नए लोग इस मुफ्त सेवा का लाभ उठा रहे हैं.

660 करोड़ की लागत और टाटा मेमोरियल मुंबई का बैकअप

इस अस्पताल की नींव और बुनियादी ढांचे की बात करें तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2022 में इस 300 बेड वाले मेगा कैंसर अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित किया था. मुंबई के सुप्रसिद्ध टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) द्वारा लगभग 660 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार यह अस्पताल उत्तर भारत में कैंसर के इलाज का सबसे बड़ा ‘हब’ (Hub) है. यहां उपलब्ध मशीनें और मेडिकल एक्सपर्ट्स दुनिया के किसी भी बड़े कॉर्पोरेट अस्पताल के टक्कर के हैं, जो अब गरीब और मध्यमवर्गीय कामकाजी परिवारों की पहुंच में हैं.

‘पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज’

एमओयू साइन होने के मौके पर ईएसआईसी की मेडिकल कमिश्नर डॉ. रचिता विश्वास और स्टेट मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव छाबड़ा भी मौजूद रहे. इस दौरान अस्पताल के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने ईएसआईसी पंजाब के सहयोग की सराहना करते हुए एक बेहद संवेदनशील बात कही.

उन्होंने कॉर्पोरेट कूटनीति से इतर स्वास्थ्य के अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि हमारा संस्थान समाज के हर तबके तक सर्वोत्तम इलाज पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पैसों की तंगी या भारी-भरकम खर्च के डर से देश का कोई भी नागरिक कैंसर जैसी बीमारी के इलाज से वंचित न रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

4 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

4 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

5 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

5 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

5 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago