Categories: नवीनतम

‘पति के लिए प्यार नहीं’, मिटाएंगी वीर के नाम का टैटू, सपना चौधरी के तलाक की खबरों ने इंटरनेट पर मचाई खलबली

Sapna Choudhary marriage controversy:  हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हर उम्र के लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं. अपने डांस और अंदाज से पूरे भारत में सपना चौधरी ने अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है.सपना चौधरी इन दिनों पति वीर साहू संग तलाक की अफवाहों के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कर्ली टेल्स संग बातचीत में कहा कि पति वीर साहू से उन्हें प्यार नहीं है. पति के नाम का टैटू मिटाने की बात भी कही है. आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला और उन्हें कर्ली टेल्स बातचीत में अपने रिश्ते के बारे में क्या- क्या बताया.

पति से मुझे प्यार नहीं

सपना चौधरी हाल ही में कर्ली टेल्स संग इंटरव्यू का हिस्सा बनी. जिसमें उनसे पूछा गया कि कि उनकी और वीर साहू की लव मैरिज हुई है, लेकिन उनमें से किसने सबसे पहले प्रपोज किया था. इस पर सपना चौधरी बोली की 6 साल हो चुके हैं तो मुझे याद नहीं है. सपना ने आगे बात करते हुए कहा कि मुझे वीर के लिए प्यार महसूस नहीं होता है. अपने पति से ज्यादा मैं अपनी मां से प्यार करती हूं लेकिन फिर भी हमारी शादी अच्छी चल रही है. हम दोनों के दो बच्चे भी हैं हम दोनों मिलकर उनकी परवरिश कर रहे हैं. लेकिन अगर मुझसे पूछा जाएगा कि प्यार महसूस हुआ, तो मैं बोलूंगी नहीं. सपना ने कहा कि प्यार आत्मा छोड़ देने वाला होता है, जो मुझे सिर्फ मेरी मां से मिला है.

यह भी पढ़ें:सलमान खान ने तड़के 3 बजे आखिर किसको दी चेतावनी? सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- “ऐसे मैं सौ जला दूंगा…”

पति के नाम का टैटू मिटाएंगी सपना चौधरी

इसी बीच सपना चौधरी के हाथ पर बना वीर के टैटू का जिक्र हुआ तो इस पर एक्टर ने कहा कि मैं इसे हटवाने वाली हूं इससे मुझे परेशानी होती है. मैं ऐसे टैटू हटवा दूंगी तो लोग कुछ भी बाते बनाने लगेंगे, इसलिए मैं खुद बता देती हूं कि मुंह से ज्यादा टैटू के मेकअप में वक्त लगता है. मुझे आगे काम पर, एक्टिंग पर ध्यान देना है. बहुत सारे किरदार प्ले करने होते हैं, जिसमें टैटू रुकावट बनता है, तो मैं इस रुकावट को हटाना चाहती हूं.

  • भारत एक्सप्रेस

 

Swati Pandey

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

12 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

26 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

31 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

32 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

43 minutes ago