UP News: गोण्डा जिले में एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसने सबको दहला दिया. देर रात जानकी नगर कॉलोनी में दो नकाबपोश युवक पहुंचे और घर की दीवारों पर बम फेंकने लगे. धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कैमरे की स्क्रीन तक हिल गई और गली धुएं से भर गई.
महिला और बच्चों पर हमला
उस वक्त घर के अंदर एक महिला अपने छोटे बच्चों के साथ मौजूद थी. अचानक हुए धमाकों से घर का माहौल दहशत में बदल गया. सीसीटीवी ऑडियो में साफ सुनाई देता है कि हमलावर गालियां दे रहे थे और जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे.
ताबड़तोड़ बमबाजी
फुटेज में दिखता है कि महज 8 सेकेंड में छह बम दागे गए. एक के बाद एक धमाकों से गली बारूद के धुएं में डूब गई. इतना ही नहीं, हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं. यह सब कुछ किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था, लेकिन यह हकीकत थी.
पीड़िता का आरोप
घर की मालकिन डाली सिंह ने आरोप लगाया कि वजीरगंज का रहने वाला कप्तान सिंह और उसका गैंग उनके परिवार को लगातार निशाना बना रहा है. उन्होंने बताया कि 2025 में भी उनके पति राघवेन्द्र सिंह पर गोली चलाई गई थी और उस मामले में मुकदमा दर्ज है.
पुलिस को दी गई सूचना
घटना के बाद तुरंत डायल 112 पर कॉल किया गया और अगले दिन कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. फुटेज साफ दिखा रहा है कि हमलावरों को कानून का कोई डर नहीं था. सवाल उठता है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं है.
ये भी पढ़ें-कैंसर इलाज अब पूरी तरह फ्री! न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा अस्पताल और ESIC में हुए महासमझौते के मायने क्या?
हालांकि देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


