देश

Etawah News: दो मासूम सगी बहनों की गला रेत कर हत्या, शव पर मिले फावड़े के निशान, जांच में जुटी पुलिस

-शिवांग तिमोरी

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक ही घर में दो मासूम सगी बहनों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इसके बाद से पूरे गांव में हड़कम्प मचा है. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है. दूसरे आईजी ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि बच्चियों के शव पर फावड़े के निशान मिले हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि बच्चियों को बेरहमी से मारा गया है.

मामला इटावा जनपद में थाना बलरई इलाके के ग्राम बहादुरपुर की है. रविवार शाम दो मासूम बहनों की घर के अंदर ही धारदार हथियार से गला काटकर हत्या करने की घटना सामने आने के बाद ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. आसपास के गांव में भी दहशत फैल गई.  सूत्रों के मुताबिक, बहादुरपुर गांव में रहने वाले जयवीर की तीन बेटियां और चार बेटे हैं. बताया जा रहा है कि, रविवार शाम को जयवीर अपने बेटों के साथ खेतों में काम कर रहे थे और 18 वर्षीय बेटी अंजली, 7 वर्षीय बेटी शिल्पी और 4 वर्षीय बेटी रोशनी घर पर अकेली थीं.

ये भी पढ़ें– Deoria Murder Case: पूरे परिवार को खो चुके देवेश की मदद को बढ़े सैकड़ों हाथ, 20 लाख रुपये का मिला सहयोग, अमेरिका निवासी ने 2BHK मकान बनवाने का किया वादा

मात्र 10 मिनट में हो गई हत्या

जानकारी के मुताबिक, शाम को करीब पौने छह बजे अंजली छोटी बहनों को घर पर ही छोड़कर खेत से चारे का गट्ठर लगाने चली गई और वह करीब 10 मिनट बाद घर लौटी तो बहनें उसे दिखाई नहीं दी. अंदर कमरे में जाकर देखा तो उसके हलक से चीख निकल पड़ी. दोनों बहनों का शव खून से लथपथ पड़ा था और दोनों की गर्दन कटी हुई थी. इस पर वह रोती हुई अपने पिता के पास पहुंती तो दूसरी ओर इस घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. आस-पास के गांवों में भी दहशत फैल गई. इसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है और छानबीन कर रही है. इसी के साथ आस-पास के लोगों से भी इसके बारे में पूछताछ कर रही है.

नहीं है किसी से रंजिश

वहीं मृतक बच्चियों के पिता जयवीर ने मीडियो को बताया कि हम चारा लेने के लिए गए थे और 10 मिनट में घर लौटे तो बच्चियां मरी हुई मिलीं. उन्होंने ये भी बताया कि गांव में उनकी किसी से रंजिश नहीं है. फिलहाल बच्चियों की किसने हत्या की है, इसकी जानकारी पुलिस इकठ्ठा कर रही है.

बच्चियों पर फावड़े से किया गया प्रहार

घटना को लेकर आईजी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि घर के अंदर 2 छोटी बच्चियों की हत्या हुई है, उनके ऊपर फाबड़े की चोट के निशान मिले हैं. हत्या का कारण क्या है उसके लिए टीम लगी हुई है जांच कर रही हैं. जो भी साक्ष्य अभी मिले हैं उनकी जांच की जा रही है. इसी के साथ उन्होंने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago